Publish Date: Mon, 25 Aug 2025 (16:18 IST)
Updated Date: Mon, 25 Aug 2025 (16:22 IST)
Netanyahu's demand regarding Hezbollah: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने कहा कि वह लेबनानी कैबिनेट के इस महीने की शुरुआत में लिए गए उस फैसले का स्वागत करते हैं जिसमें 2025 के अंत तक हिज्बुल्लाह (Hezbollah) के निरस्त्रीकरण की दिशा में काम करने का निर्णय लिया गया है। नेतन्याहू ने कहा कि अगर लेबनान ऐसा कदम उठाता है तो इजराइल के सैनिक देश से वापस लौट सकते हैं।
ALSO READ: नेतन्याहू के नए प्लान का खुलासा, क्या खत्म होने वाली है जंग, गाजा पर कब्जा नहीं करेगा इजराइल
हिज्बुल्लाह ने कहा है कि समूह तब तक अपने निरस्त्रीकरण पर चर्चा नहीं करेगा, जब तक कि इजराइल लेबनान के अंदर अपने नियंत्रण वाली 5 पहाड़ियों से पीछे नहीं हट जाता और लगभग रोजाना होने वाले हवाई हमले बंद नहीं कर देता जिनमें सैकड़ों लोग मारे गए हैं या घायल हुए हैं। इनमें अधिकांश हिज्बुल्लाह के सदस्य हैं।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta