बाइडन ने कड़े बंदूक कानून का आह्वान किया, कहा- और कितने नरसंहार होंगे?

Webdunia
शुक्रवार, 3 जून 2022 (12:49 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार रात राष्ट्र के नाम संबोधन में संसद से बंदूक नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने सांसदों से देश में एक के बाद एक गोलीबारी की घटनाओं के मद्देनजर हथियारों की बिक्री की सीमा लागू करने पर विचार करने को कहा।
 
व्हाइट हाउस में दिए अपने संबोधन में बाइडन ने पिछले हमलों के बाद इस तरह के प्रयास विफल करने के मद्देनजर कांग्रेस पर सख्त बंदूक कानून लागू करने का दबाव बनाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि आखिर हम और कितने नरसंहार देखने चाहते हैं?
 
मालूम हो कि पिछले हफ्ते टेक्सास के उवाल्दे में एक प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी में 18 वर्षीय हमलावर ने 19 छात्रों और 2 शिक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, वहीं बुधवार को ओकलाहोम के टुलसा में एक बंदूकधारी ने एक अस्पताल में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी।
 
इससे पहले 14 मई को न्यूयॉर्क के बफैलो में सेना की वर्दी पहने 18 वर्षीय श्वेत हमलावर ने एक सुपर मार्केट में गोलीबारी कर 10 लोगों की हत्या कर दी थी और 3 अन्य को घायल कर दिया था। अधिकारियों ने इस घटना को नस्ली भावना से प्रेरित हमला बताया था।
 
अमेरिका के लगभग सभी बड़े समाचार चैनलों ने बाइडन का संबोधन प्रसारित किया। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति गोलीबारी की दुखद घटनाओं पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे और बंदूक हिंसारूपी महामारी की रोकथाम के लिए कांग्रेस से एक कानून पारित करने का आह्वान करेंगे, जो हर दिन लोगों की जान ले रही है।
 
राष्ट्रपति के संबोधन से पहले प्रेस सचिव केरिन जीन पियरे ने कहा कि कुछ दिन पहले उवाल्दे, टुलसा और बफैलो में जो घटना हुई, उसे देखते हुए बाइडन बंदूक हिंसारूपी महामारी की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत का फिर से आह्वान करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि बाइडन का कोई नई कार्यकारी योजना की घोषणा करने का इरादा नहीं है और आज रात का संबोधन इस बात पर केंद्रित होगा कि कांग्रेस को इस बारे में क्या करने की आवश्यकता है। इससे पूर्व, गुरुवार को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ओकलाहोमा गोलीबारी का जिक्र करते हुए कहा कि हम सभी टुलसा के लोगों को अपने दिलों में बनाए रखेंगे, लेकिन हम व्यावहारिक बंदूक सुरक्षा कानूनों को पारित करने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करते हैं। हैरिस ने कहा कि कोई और बहाना नहीं चलेगा। संवेदना और प्रार्थना महत्वपूर्ण हैं, लेकिन पर्याप्त नहीं। हमें इस दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए कांग्रेस के सहयोग की आवश्यकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

रूस के 2 एयरबेस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, 40 फाइटर ध्वस्त

श्रीश्री रविशंकर और अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने किया द आर्ट ऑफ लिविंग मेडिएशन पहल का शुभारंभ

PM मोदी को चुनाव प्रचार से दूर हो जाना चाहिए, मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से क्‍यों की यह अपील

Kia इंडिया की बिक्री मई में 14 प्रतिशत बढ़ी

खंडवा जिले ने रचा कीर्तिमान, देश में बढ़ाया मध्य प्रदेश का मान

अगला लेख