बिडेन अभियान ने लगाया ट्रंप पर अक्षमता का आरोप, कहा- परिणाम लाखों अमेरिकी भुगत रहे

Webdunia
मंगलवार, 9 जून 2020 (12:36 IST)
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लापरवाही एवं अक्षमता का परिणाम लाखों अमेरिकी भुगत रहे हैं। विपक्षी बिडेन अभियान ने यह दावा किया है और कहा कि कोविड-19 खतरे के उभरने से काफी पहले ही ट्रंप ने मध्यम वर्ग को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था।
ALSO READ: गूगल का दावा, अमेरिकी चुनावों पर हैकर्स की नजर, ट्रंप - बिडेन के अभियान हैक करने की कोशिश
इसने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को पूर्ववर्ती ओबामा-बिडेन प्रशासन से इतिहास में सबसे लंबा आर्थिक विस्तार विरासत में मिला था लेकिन उन्होंने इसको बर्बाद कर दिया। बिडेन चुनाव प्रचार अभियान ने सोमवार को आरोप लगाया कि हमारी अर्थव्यवस्था पिछले कई महीनों से मंदी की मार झेल रही है, जो इस बात को याद दिलाती है कि कोविड-19 का खतरा उभरने से काफी पहले राष्ट्रपति ट्रंप मध्यम वर्ग को पहले ही नजरअंदाज कर चुके थे।
 
अभियान ने दावा किया कि ट्रंप ने मध्यम वर्ग में निवेश करने के बजाय बड़े कॉर्पोरेट घरानों और सबसे अमीर अमेरिकियों को कर में छूट दी। इसने कहा कि राष्ट्रपति पूरे मध्य-पश्चिम अमेरिका में निर्माण क्षेत्र को मंदी की तरफ ले गए और आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रहे कामकाजी परिवारों के साथ जान-बूझकर धोखा किया।
 
बिडेन अभियान ने कहा कि और अब मंदी में भी राष्ट्रपति ट्रंप अब भी अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं, छोटे कारोबारों के पैसे को बड़े कॉर्पोरेट और अपने धनी दाताओं को दे रहे हैं और अमेरिका में सबसे बड़ी कॉर्पोरेट आर्थिक सहायता पर कब्जा जमाए बैठे हैं जिसकी कोई आवश्यकता नहीं है।
 
अभियान ने कहा कि राष्ट्रपति कोरोना वायरस के लिए जिम्मेदार नहीं हैं लेकिन वे पूरी तरह गड़बड़ प्रतिक्रिया के लिए जिम्मेदार हैं जिससे न सिर्फ हजारों जानें गईं बल्कि कई लाख नौकरियां भी गईं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित

अगला लेख