तोशाखाना केस में इमरान खान को बड़ी राहत, निचली अदालत की कार्रवाई पर स्टे

Webdunia
शुक्रवार, 12 मई 2023 (11:07 IST)
Imran Khan news : इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को तोशाखाना मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ी राहत दी। अदालत ने तोशाखान मामले में निचली अदालत की कार्रवाई पर स्टे लगाया। अदालत ने कहा कि मामले का क्रिमिनल ट्रायल नहीं होगा।
 
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को खान को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी को ‘गैर कानूनी’ करार दिया और उन्हें तत्काल रिहा करने का आदेश दिया। उसने पुलिस को खान को उच्चतम न्यायालय की सुरक्षा में रखने तथा सुबह 11 बजे उच्च न्यायालय में पेश करने का निर्देश दिया।
 
क्या है तोशाखाना मामला: खबरों के मुताबिक इमरान खान पर सत्ता में आने पर आधिकारिक यात्राओं के दौरान विदेशों से महंगे उपहार मिले, जो कि तोशाखाना में जमा किए गए थे। बाद में उन्होंने उसे प्रासंगिक कानूनों के अनुसार रियायती मूल्य पर खरीदा और उसे भारी मुनाफे पर बेच दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया के लिए उन्होंने सरकारी कानून में बदलाव भी किए। खबरों के मुताबिक इमरान ने 2.15 करोड़ रुपएमें इन गिफ्ट्स को तोशखाने से खरीदा था और इन्हें बेचकर 5.8 करोड़ रुपए का मुनाफा कमा लिया। इन गिफ्टस में एक ग्राफ घड़ी, कफलिंक का एक जोड़ा, एक महंगा पेन, एक अंगूठी और चार रोलेक्स घड़ियां भी थीं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

CM भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में उठाया पंजाब-हरियाणा जल विवाद का मुद्दा

नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए मुख्‍यमंत्री धामी

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का समय, राजनीतिक आलोचनाएं बाद में : सुप्रिया सुले

स्वच्छता की अनोखी पहल : प्लास्टिक के बदले गर्म खाना, कचरे के बदले सैनिटरी पैड

अगला लेख