Hanuman Chalisa

वजन घटाना है तो पैदल या साइकल से कार्यालय जाएं

Webdunia
शनिवार, 9 मई 2015 (14:31 IST)
लंदन। एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि कार्यालय जाने के लिए अपने वाहन का इस्तेमाल करने के बजाय सार्वजनिक वाहन या साइकल का उपयोग करने या पैदल चलने से लोगों को वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

ब्रिटेन में ईस्ट एंग्लिया विश्वविद्यालय (यूईए) और सेंट फॉर डाइट एंड एक्टिविटी रिसर्च के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि कार्यालय पैदल चलकर जाने या साइकल से जाने से मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि अपने वाहन के बजाए कार्यालय जाने के लिए सार्वजनिक वाहन या साइकल का प्रयोग करने या पैदल कार्यालय जाने से 2 वर्ष में वजन कम हो सकता है। अनुसंधानकर्ताओं ने वर्ष 2004 से 2007 के दौरान 4,000 लोगों से बातचीत के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।

यूईए के नोर्विच मेडिकल स्कूल के मुख्य अनुसंधानकर्ता एडम मार्टिन ने कहा कि हमने पाया कि कार के बजाय पैदल चलने, साइकल चलाने या सार्वजनिक वाहन का इस्तेमाल करने से औसतन 0.32 बीएमआई कम हुआ, जो एक सामान्य व्यक्ति का एक किलोग्राम वजन कम होने के बराबर है।

उन्होंने कहा कि अनुसंधान में पाया गया कि यात्रा जितनी लंबी होगी, उतना ही अधिक वजन कम करने में मदद मिलेगी।

मार्टिन ने कहा कि 30 मिनट से अधिक समय यात्रा करने वालों का औसतन 2.25 बीएमआई या करीब सात किलोग्राम वजन कम हुआ। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी