अरबपति बिल गेट्स की बड़ी बेटी जेनिफर ने रचाई शादी

Webdunia
सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 (17:58 IST)
माइक्रोसॉफ्ट की उत्तराधिकारी और अरबपति बिल गेट्स की सबसे बड़ी बेटी जेनिफर गेट्स ने 17 अक्टूबर को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचा ली। जेनिफर ने न्यूयॉर्क के नॉर्थ सलेम में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें करीब 300 लोग शामिल हुए।

खबरों के अनुसार, जेनिफर ने अमेरिकी मूल के मिस्र के पेशेवर घुड़सवार नायल नासर से शादी की है। जेनिफर ने एक बार एक इंटरव्यू में खुलासा भी किया था कि वह और नासर खेल के प्रति अपने प्यार को लेकर करीब आए थे। जेनिफर और नासर की शादी की खुशी में शनिवार दोपहर को एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी हुआ।

जेनिफर और नासर को ये विवाह समारोह न्यूयॉर्क की नॉर्थ सलेम स्थित 142 एकड़ के गार्डन में रखा गया। जिसमें करीब 300 लोग शामिल हुए थे। हालां‍कि नासर 2017 से जेनिफर को डेट कर रहे थे। साल 2020 में दोनों ने एक ट्रिप के दौरान अपनी सगाई की घोषणा की थी।

जेनिफर ईसाई हैं, जबकि नासर मुस्लिम, लेकिन दोनों के प्रेम में धर्म की सीमा आड़े नहीं आई। विवाह समारोह के बाद बिल गेट्स ने अपनी बेटी जेनिफर के साथ डांस भी किया। जेनिफर की बहन फीबी ने विवाह समारोह की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

दिल्ली में AAP का प्रदर्शन, स्वाति मालीवाल को क्यों याद आए मनीष सिसोदिया?

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

अगला लेख