जन्मदिन पर प्रधानमंत्री ने काटा देश के नक्शे वाला केक, विवाद

Webdunia
सोमवार, 24 फ़रवरी 2020 (14:58 IST)
काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने जन्मदिन के अवसर पर देश के नक्शे वाला 15 किलोग्राम का केक काटकर विवाद खड़ा कर दिया है।
 
ओली के जन्मस्थान पूर्वी नेपाल के तेहृथुम जिले में रविवार को उनके 69वें जन्मदिन का जश्न मना। इसमें उनकी पत्नी राधिका शाक्य, ओली के करीबी सहयोगी, स्कूली छात्र तथा बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए।
 
इस अवसर के लिए खासतौर पर बनवाया गया केक हेलिकॉप्टर के जरिए काठमांडू से वहां पहुंचाया गया। केक पर देश का नक्शा बना था।
अन्नापूर्णा पोस्ट डेली की खबर के मुताबिक इस जश्न की तस्वीरें ऑनलाइन आईं, जिसमें ओली केक काटते और इसे बच्चों में बांटते दिखे। इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया के यूजर्स ने नाराजगी जताई। एक यूजर ने इसे अपराध बताया।
 
एक अधिवक्ता दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि केक के रूप में नेपाल के नक्शे को काटना अनुचित है क्योंकि यह देश को टुकड़े-टुकड़े करने की मंशा दिखाता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से माफी की मांग की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

नाम डॉग बाबू, पिता कुत्ता बाबू, पटना के अफसरों ने कुत्‍ते के साथ ये क्‍या कर दिया, मामला सोशल मीडिया में छा गया

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

कुत्तों के काटने की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, लिया स्वत: संज्ञान

ग़ाज़ा: बढ़ती भुखमरी पर चिंता, इसराइली अभियानों में मौतें जारी

पृथ्वी अवलोकन उपग्रह Nisar 30 जुलाई को होगा प्रक्षेपित, NASA और ISRO का है संयुक्त अभियान

अगला लेख