Hanuman Chalisa

भारत में कदम रखते ही ट्विटर पर छा गए अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्‍ड ट्रंप

Webdunia
सोमवार, 24 फ़रवरी 2020 (14:54 IST)
सोमवार को अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्‍ड ट्रंप के भारत में कदम रखते ही सोशल मीडिया भी प्रेसिडेंट ट्रंप के नाम से भर गया। राष्‍ट्रपति ट्रंप के फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर खूब नजर आए।

इसके साथ ही ट्विटर पर डोनाल्‍ड ट्रंप के नाम से कई ट्रेंड्स चले। इनमें ट्रंप इन इंडिया, प्रसिडेंट ट्रंप, नमस्‍ते ट्रंप, इंडिया वेलकम ट्रंप लगातार ट्रेंडिंग में रहे। इन ट्रेंड्स पर प्रधानमंत्री मोदी और प्रेसिडेंट ट्रंप के भाषणों की वीडियो और फोटो जमकर वायरल हुए।

अपनी स्‍पीप में जब डोनाल्‍ड ट्रंप ने क्रिकेटर सचिन तेंदूलकर और विराट कोहली का जिक्र किया तो उसके तुरंत बाद ट्विटर पर इन दोनों नाम से ट्रेंडिंग शुरू हो गई।

ट्विटर पर ट्रंप के विजिट का आयोजन लगभग किसी उत्‍सव में तब्‍दील हो गया। पाकिस्‍तान और इस्‍लामिक आतंकवाद को लेकर जब ट्रंप ने जिक्र किया तो ट्विटर पर भी इसकी चर्चा नजर आई।

महात्‍मा गांधी और स्‍वामी विवेकानंद का जब प्रेसिडेंट ट्रंप ने नाम लिया और भारत के ज्ञान के भंडार की चर्चा की तो इसका असर भी सोशल मीडिया पर नजर आया। कई यूजर्स ने महात्‍मा गांधी और स्‍वामी विवेकानंद को लेकर कई सकारात्‍मक ट्वीट किए।

कुल मिलाकर सोशल मीडिया और खासतौर से ट्विटर पर डोनाल्‍ड ट्रंप छाए रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख