बलूचिस्तान में पाकिस्‍तानी सेना के काफिले पर हमला, BLA ने किया 90 सैनिक मारने का दावा

बलूच लिबरेशन आर्मी की मजीद ब्रिगेड और फतेह ब्रिगेड ने किया पाक सेना के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मियों से भरी 8 बसों को बनाया निशाना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 16 मार्च 2025 (14:37 IST)
BLA attacks Pakistan army : दक्षिण पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षाबलों को ले जा रही 8 बसों को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने रविवार को निशाना बनाया। हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बीएलए ने दावा किया कि इस हमले में 90 पाक सैनिक मारे गए हैं। इधर पाक पुलिस ने इस हमले में 5 अधिकारियों की मौत और 10 के घायल होने की पुष्‍टि की है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस हमले की निंदा की। ALSO READ: पाकिस्तान में लश्कर आतंकी अबू कताल की हत्या, रियासी हमले का था मास्टरमाइंड
 
प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी की मजीद ब्रिगेड और फतेह ब्रिगेड ने सेना के काफिले पर यह फिदायिन हमला किया। एक फिदायीन विस्फोटकों से भरी गाड़ी लेकर सेना के काफिले से टकरा गया। यह हमला उस समय किया गया जब पाकिस्तानी सेना के जवान क्वेटा से कफ्तान जा रहे थे।
 
स्थानीय पुलिस प्रमुख जफर जमानानी ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान के नौशकी जिले में हुआ। उन्होंने कहा कि विस्फोट से पास मौजूद एक अन्य बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा हताहतों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। इस हमले में कम से कम 5 अधिकारियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
 
 
तेल और खनिज संपदा से समृद्ध बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे कम आबादी वाला प्रांत है। बलूचिस्तान के स्थानीय निवासी संघीय सरकार पर लंबे समय से भेदभाव का आरोप लगाते रहे हैं लेकिन पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया है।
edited by  : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप फिर भारत पर भड़के, टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- रूस से तेल खरीदकर कमाता है भारी मुनाफा

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

रशियन लड़कियों को भारी पड़ा यूक्रेन का ड्रोन अटैक का वीडियो बनाना, हमले के बाद विस्फोट को कर रही थीं शूट

देश में लॉन्च हो रहा है नया इन्वेस्टमेंट ऑप्शन SIF! जानें SIP से कैसे है अलग और कौन कर सकता है निवेश

सभी देखें

नवीनतम

प्रयागराज: मां गंगा का विशेष निरीक्षण, सब इंस्पेक्टर के घर आशीर्वाद देने पहुंचीं मैया

क्या पाकिस्तान ने किया सीजफायर, भारतीय सेना ने बताया सच

प्रयागराज में जल प्रलय से 7 हजार बेघर, हर साल बाढ़ और प्राकृतिक आपदाएं तो सिर्फ चेतावनी हैं

Live: उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से तबाही, लाइव अपडेट

सिंध का पानी आने वाली पीढ़ियों के लिए पंजाब के भूजल को बचाने में सहायक हो सकता है : मुख्यमंत्री

अगला लेख