पुतिन ने ली चुटकी, क्या मोदी खुद योग करते हैं?

Webdunia
शनिवार, 20 जून 2015 (11:49 IST)
सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को जब बताया गया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के लिए अलग से मंत्रालय शुरू किया है तो उनका पहला सवाल था, क्या मोदी स्वयं योग करते हैं?  योग के लिए अलग से मंत्रालय पर संदेह जताते हुए पुतिन ने कहा कि आखिर हर कोई यह क्यों करेगा? उन्होंने हैरानी जताई कि क्या जो व्यक्ति दुनियाभर में योग का प्रसार करना चाहता है, वह स्वयं योग करता है?

भारत सरकार ने आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध तथा होमियोपैथी चिकित्सा से जुड़े मामलों के लिए एक अलग मंत्रालय का गठन नवंबर, 2014 में किया, जिसे आयुष मंत्रालय कहा जाता है। पुतिन सेंट पीटर्सबर्ग में अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच की बैठक के दूसरे दिन बातचीत कर रहे थे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में मोदी के बारे में कहा कि वह अच्छे व्यक्ति हैं और व्यक्तिगत तौर पर मेरे मित्र हैं।

सख्त नेता के रूप में देखे जाने के सवाल पर  पुतिन ने कहा कि मैं सख्त नहीं हूं, बल्कि हमेशा समझौते करना चाहता हूं, जबकि  मोदी का रुख कड़ा होता है। सेंट पीटर्सबर्ग से ताल्लुक रखने वाले पुतिन ने कहा कि वे कहते हैं कि उनकी दो विचारधाराएं हैं। एक वे सही हैं और दूसरा मैं गलत हूं। - आईबीएन7

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!