Hanuman Chalisa

काबुल में राष्ट्रपति आवास के पास धमाका

Webdunia
रविवार, 28 सितम्बर 2014 (12:39 IST)
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में राष्ट्रपति आवास के नजदीक रविवार को जबरदस्त बम विस्फोट हुआ जिसमें एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हमला जनबाओ चौक के करीब हुआ़ जहां पास ही राष्ट्रपति आवास और कई देशों के दूतावास हैं।
 
सूत्रों के अनुसार यह बम विस्फोट शनिवार को देश में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अशरफ घनी के शपथ ग्रहण समारोह के ठीक एक दिन पहले हुआ है। सूत्रों के अनुसार बम धमाका सुबह 9.15 बजे हुआ। बम एक सैनिक वाहन में लगाया गया था।
 
राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह के लिए काबुल में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस समारोह में कई विदेशी नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है, ऐसे में सुरक्षा काफी बढ़ाई गई है। लेकिन इस बीच रविवार को हुए बम धमाके को देखते हुए राष्ट्रपति आवास के पास आने-जाने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं और विस्फोट स्थल को पूरी तरह घेर लिया गया है।
 
अशरफ घनी सोमवार को जहां राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे वहीं अब्दुल्ला अब्दुल्ला मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद की शपथ लेंगे। यह पद प्रधानमंत्री पद के समकक्ष माना जाता है।
 
नई संवैधानिक व्यवस्था के तहत दोनों नेताओं के बीच सत्ता के अधिकारों को बांटने का समझौता हुआ है। (वार्ता) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा