Hanuman Chalisa

काबुल में दूतावास क्षेत्र में बड़ा धमाका, 95 की मौत

Webdunia
शनिवार, 27 जनवरी 2018 (15:45 IST)
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को एंबुलेंस बम हमले में कम से कम 95 लोग मारे गए और 158 घायल हो गए। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने दी। 
 
इस विस्फोट की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। महज एक सप्ताह पहले काबुल के ही इंटरकांटिनेंटल होटल पर हुए हमले में 20 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी भी तालिबान ने ही ली थी।
 
संसद सदस्य मीरवाइज यासिनी ने बताया कि एक पुलिस नाके के पास एक एंबुलेंस आकर रुकी और इसमें अचानक विस्फोट हो गया और इसके बाद काफी लोग नीचे पड़े देखे गए। इस क्षेत्र में विभिन्न दूतावासों के कार्यालय हैं और यहां विशेष सुरक्षा बरती जाती है। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिद मजरूह ने बताया कि इस विस्फोट में लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। इस क्षेत्र में सरकारी विभागों और विभिन्न देशों के दूतावासों के कार्यालय हैं। काबुल में कार्यरत इटली के एक राहत समूह ने इसे जनसंहार करार दिया है। 
 
इससे पहले पिछले हफ्ते काबुल के होटल इंटरकांटिनेंटल पर आतंकवादियों ने हमला कर 20 से अधिक पर्यटकों की हत्या कर दी थी। हालांकि सुरक्षा बलों ने सभी हमलावरों को ढेर कर दिया था। उस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन तालिबान ने ली थी। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख