Hanuman Chalisa

पाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाका, 17 की मौत

Webdunia
रविवार, 13 अगस्त 2017 (08:37 IST)
कराची। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में शनिवार को सुरक्षा बलों के एक वाहन को निशाना बना कर किए गए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 17 लोग मारे गए और करीब 30 घायल हो गए।
 
उच्च तीव्रता का यह विस्फोट उच्च सुरक्षा वाले इलाके में स्थित पिशिन बस स्टाप के समीप एक पार्किंग में हुआ।
 
बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर सरफराज बुगती ने मीडिया को बताया गया कि विस्फोट फ्रंटियर कोर के एक ट्रक को निशाना बना कर किया गया। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। जल्द ही हम यह पुष्टि कर पाएंगे कि यह आत्मघाती हमला था या बम से किया गया विस्फोट था।
 
बुगती ने बताया कि करीब 30 घायलों को इलाज के लिए सरकार अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि छह से सात लोगों की हालत गंभीर है।
 
बहरहाल, कई टीव चैनलों में बताया गया है कि करीब 17 शव अस्पताल लाए गए हैं और ज्यादातर शव बुरी तरह जले हुए हैं। जियो न्यूज की खबर में कहा गया है कि क्वेटा के पिशिन बस स्टाप के समीप विस्फोट में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई।
 
विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर दूर तक सुनाई थी। विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई जिसमें कुछ वाहन और आटो रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए।
 
क्वेटा में एधी ट्रस्ट के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 15 शवों को ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
 
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट बहुत शक्तिशाली था। इसकी तीव्रता अधिक थी। इसकी वजह से आग लगने के कारण कई कारें और ऑटो रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए या जल गए। अशांत बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में हाल ही में आतंकवादियों और अलगाववादियों ने कई हमले किए हैं। यहां प्रतिबंधित गुट भी सक्रिय हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख