चीन से तनाव के बीच ताइवान को बड़ा झटका, मिसाइल प्रोडक्शन से जुड़े अधिकारी का शव होटल में मिला

Webdunia
शनिवार, 6 अगस्त 2022 (14:23 IST)
नई दिल्ली। चीन के साथ जारी तनाव के बीच ताइवान को उस समय बड़ा झटका लगा जब मिसाइल प्रोडक्शन से जुड़े उसके एक वरिष्ठ अधिकारी का शव होटल के एक कमरे में मिला। हालांकि अभी अधिकारी की मौत का कारण सामने नहीं आया है। मृतक अधिकारी कई मिसाइल उत्पादन परियोजनाओं का संचालन कर रहे थे। 
 
राष्ट्रीय चुंग-शान विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान के उपप्रमुख ओ यांग ली शिंग (Ou Yang Li-hsing) शनिवार की सुबह दक्षिणी ताइवान के एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। अधिकारी की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया। इस मामले में जांच जारी है। बताया जा रहा है कि अधिकारी पिंगटुंग के दक्षिणी काउंटी की व्यावसायिक यात्रा पर थे। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ही पद ग्रहण किया था। 
 
ताइवानी पुलिस अधिकारी की मौत के कारणों का पता लगा रही है। वहीं, दूसरी ओर, ताइवान इस समय चीनी धमकियों और उसके सैन्य अभ्यास के चलते तनाव और संघर्ष से घिरा हुआ। अमेरिकी कांग्रेस की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है। 
 
बताया जा रहा है कि ताइवान ने चीन के आक्रामक रुख को देखते हुए मिसाइल उत्पादन बढ़ा दिया है। ताइवान ने अपनी वार्षिक मिसाइल उत्पादन क्षमता को दोगुना से ज्यादा बढ़ाकर 500 के लगभग कर दिया है। 
 
चीन ने लगाया पैलोसी पर प्रतिबंध : दूसरी ओर चीन पेलोसी पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर चुका है। 82 वर्षीय नैंसी पेलोसी पिछले 25 वर्षों में ताइवान की यात्रा करने वाली अमेरिका की सबसे शीर्ष अधिकारी हैं। वह मंगलवार को ताइवान पहुंची थीं, जिससे चीन भड़क गया था। दरअसल, चीन ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है और विदेशी सरकारों के साथ उसके संबंधों का विरोध करता है।
 
चीनी विदेश मंत्रालाय ने पेलोसी के दौरे की आलोचना करते एक बयान जारी कर पेलोसी और उनके परिवार पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। बयान के मुताबिक, पेलोसी ने स्व-शासित द्वीप की अपनी यात्रा को लेकर चीन की चिंताओं और विरोध की अवहेलना की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या में राम दरबार व परकोटे में बने मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा 5 जून को, श्रद्धालुओं से बनाई दूरी

हैदराबाद की सभा में बोले अकबरुद्दीन ओवैसी, AIMIM वक्फ के लिए जारी रखेगी लड़ाई

जम्मू रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

अहिल्याबाई की जयंती पर बोले नितिन गडकरी, उनके विचार उनकी प्रतिमाओं से अधिक प्रासंगिक

शुभेंदु अधिकारी बोले, मुर्शिदाबाद दंगों के दौरान हिंदुओं पर हुए हमलों का उचित समय पर लेंगे बदला

अगला लेख