Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतवंशी छात्रा एन्नरोज जेरी का शव झील में मिला, 21 जनवरी से थी लापता

हमें फॉलो करें भारतवंशी छात्रा एन्नरोज जेरी का शव झील में मिला, 21 जनवरी से थी लापता
, सोमवार, 27 जनवरी 2020 (23:59 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी प्रांत इंडियाना में स्थित एक शीर्ष विश्वविद्यालय के परिसर से 21 वर्षीय भारतीय मूल की एक छात्रा का शव बरामद किया गया है। वह 21 जनवरी से लापता थी। जेरी के रिश्तेदार केरल में रहते हैं। अधिकारियों ने उसके खतरे में होने को मानते हुए गुरुवार को एक चेतावनी जारी की थी।

सीबीएस मीनेसोटा की खबर के मुताबिक, एन्नरोज जेरी नोट्रे डेम विश्वविद्यालय की छात्रा थी। वह एक पारंगत संगीतकार भी थी। वह 21 जनवरी से लापता थी। जेरी के रिश्तेदार केरल में रहते हैं। अधिकारियों ने उसके खतरे में होने को मानते हुए गुरुवार को एक चेतावनी जारी की थी।

विश्वविद्यालय के मीडिया संबंध कार्यालय, नोट्रे डेम न्यूज ने एक बयान में कहा, जेरी मंगलवार शाम से लापता थी और नोट्रे डेम पुलिस ने उसका पता लगाने के लिए कई सुरागों पर काम किया था।

जन सुरक्षाकर्मियों ने परिसर में स्थित झील में शुक्रवार को उसका शव पाया। जेरी इस साल स्नातक का पाठ्यक्रम पूरा करने वाली थी और वह दंत चिकित्सा में अध्ययन करना चाहती थी। स्थानीय खबरों के मुताबिक, झील में दुर्घटनावश गिरने के चलते जेरी की मौत हुई होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजन-साजन का भक्ति संगीत सुनकर इंदौर में बनारस-सा लगा