Hanuman Chalisa

ईद से पहले इराक के बाजार में बड़ा धमाका, 30 की मौत

Webdunia
मंगलवार, 20 जुलाई 2021 (08:51 IST)
बगदाद। ईद से पहले इराक के एक उपनगर में भीड़-भाड़ वाले एक बाजार में सड़क किनारे बम विस्फोट हुआ। इसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
 
इराक की सेना ने बताया कि हमला सद्र शहर में वहईलात बाजार में सोमवार को हुआ। दो चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं। यह धमाका ईद-उल-अजहा की छुट्टी से एक दिन पहले हुआ है, जब बाजारों में उपहार और सामान खरीदने के लिए खरीदारों की भीड़ रहती है।
 
हालांकि अब तक किसी भी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पूर्व में इस्लामिक स्टेट संगठन इस तरह के हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है।
 
सेना के बयान के अनुसार, इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने बाजार की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार संघीय पुलिस रेजिमेंट के कमांडर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सेना ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
 
इस साल यह तीसरी बार है जब पूर्वी बगदाद से सटे घनी आबादी वाले इलाके में बाजार को बम से निशाना बनाया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सस्ता हुआ कच्चा तेल, 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे, बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

Top News: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, नौतपा शुरू; पीएम मोदी को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर भारी उछाल: दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार, जानें 11 दिन में कितने बढ़े दाम?

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

अगला लेख