अमेरिका में बम साइक्लोन का कहर, तापमान में भारी गिरावट

Webdunia
शुक्रवार, 5 जनवरी 2018 (14:31 IST)
बोस्टन। पूर्वी अमेरिका बीते 10 दिनों से बम साइक्लोन की चपेट में है, जिसके चलते वहां लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक 90 फीसदी इलाके में तापमान शून्य से काफी नीचे पहुंच चुका है।
 
बताया जाता है कि इस चक्रवात के चलते बोस्टन में भयंकर बाढ़ की स्थिति भी पैदा हो गई है, जबकि फ्लोरिडा में 30 वर्षों में पहली बार बर्फबारी हुई है। साइक्लोन से जुड़ी घटनाओं में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
बोस्टन इलाके में कई स्थानों पर बाढ़ का पानी 15 फुट तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि  न्यूयॉर्क में 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बचाव दल राहत कार्य में जुटा है।
 
जानकारी के मुताबिक फ्लोरिडा, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना और वर्जीनिया में आपातकाल की घोषणा की जा चुकी है। साथ ही न्यूयॉर्क और बोस्टन में स्कूलों में छुट्‍टी की घोषणा कर दी गई। सरकारी दफ्तर दो घंटे की देरी से खुले। मौसम विभाग का तो यहां तक मानना है कि इस चक्रवात के बाद यहां मंगल ग्रह से भी कम तापमान हो सकता है। इस सप्ताह के अंत में मंगल पर माइनस 16 डिग्री तापमान था। 
 
क्या है बम साइक्लोन : जब किसी तूफान का बायोमैट्रिक प्रेशर 24 घंटे के अंदर ‍24 मिलीबार से कम हो जाता है तो उसे बम साइक्लोन या फिर बॉम्बोजेनेसिस कहा जाता है।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

कांवड़ मार्ग पर ढाबों के लिए क्यूआर कोड, सुप्रीम कोर्ट का यूपी सरकार को नोटिस

LIVE : नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 5 साल में 1 करोड़ नौकरी देगी सरकार

भाजपा ने बताया, मोदी सरकार ने किस तरह महंगाई पर नियंत्रण रखा?

योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य की खींचतान में फंस गया उत्तरप्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव?

निमिषा की जिंदगी के लिए अब एक ही उम्मीद, बहुत ही भयावह और क्रूर है यमन में मृत्युदंड का तरीका

अगला लेख