Hanuman Chalisa

खौफनाक, पबजी के चक्कर में 14 साल के लड़के ने ली मां और बहनों की जान

Webdunia
शनिवार, 29 जनवरी 2022 (09:01 IST)
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में 14 वर्षीय एक लड़के ने ऑनलाइन गेम पबजी के चक्कर में अपनी मां, भाई और दो बहनों समेत पूरे परिवार की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
पिछले हफ्ते लाहौर के काहना इलाके में स्वास्थ्य कर्मी 45 वर्षीय नाहिद मुबारक, उनके 22 साल के बेटे तैमूर और 17 तथा 11 साल की दो लड़कियों के शव मिले थे।
 
पुलिस ने बताया कि नाहिद मुबारक का 14 वर्षीय बेटा सुरक्षित था। पूछताछ में उसने बताया कि वह पबजी (प्लेयर अननोन्स बैटलग्राउंड) का आदि है। इसी गेम के प्रभाव में अपनी मां और भाई-बहनों की हत्या की है।
 
पुलिस ने कहा कि नाहिद मुबारक का तलाक हो गया था और वह पढ़ाई पर ध्यान नहीं देने तथा दिनभर ‘पबजी’ खेलते रहने को लेकर अपने बेटे को अक्सर डांटती थीं।
 
घटना वाले दिन इस बात को लेकर नाहिद ने लड़के को डांटा था। इस पर लड़के ने अलमारी से अपनी मां की पिस्तौल निकाली और उनकी और अपने तीन अन्य भाई-बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत विरोधी गतिविधियों का अड्‍डा बना बांग्लादेश, अब हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम ढाका पहुंचा

Nitish Kumar हैं BJP के Puppet, Tejashwi Yadav के बयान से NDA पर क्यों बढ़ा दबाव

Gold : 4,100 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 6,250 रुपए की गिरावट, जानिए क्यों गिर रहे हैं दाम

Tej Pratap Yadav : मेरे ऊपर लालू यादव की छत्रछाया नहीं, तेजस्वी और राहुल गांधी को लेकर क्या बोले तेजप्रताप यादव

SIR के दूसरे चरण के एलान पर भड़का विपक्ष, चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के साथ मध्यप्रदेश में भी विरोध

सभी देखें

नवीनतम

टाटा ट्रस्ट से बाहर होंगे रतन टाटा के करीबी मेहली मिस्त्री, क्या नोएल टाटा की नाराजगी बनी वजह?

Bihar Election 2025: उम्र कच्ची है पर जुबान पक्की, तेजस्वी की रैलियों में वादों की बौछार

बिहार चुनाव में राहुल गांधी की पहली सभा, दिया मेड इन बिहार का नारा

क्या बिहार में अब खत्म हो रहा है लालू-नीतीश का 50 साल पुराना दौर?

Silver Rate: और कितना गिरेगी चांदी? क्या अभी निवेश करना सही है, पिछले 25 साल में कितने बदले चमकीली धातु के रेट

अगला लेख