Russia Ukraine-Conflict : ब्रिटेन ने 5 रूसी बैंकों पर लगाए प्रतिबंध, बोरिस जॉनसन ने कही बड़ी बात

Webdunia
मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022 (21:47 IST)
लंदन। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई को लेकर ब्रिटेन ने मंगलवार को 5 रूसी बैंकों और इस देश के 3 बेहद अमीर लोगों पर सख्त प्रतिबंध लगाए। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने संसद को बताया कि यह यूक्रेन के 2 अलगाववादी क्षेत्रों में रूसी सैनिकों के प्रवेश के खिलाफ जवाबी उपायों की 'पहली कड़ी' है।

ALSO READ: Ukraine Crisis : ब्रिटेन के मंत्री का बड़ा खुलासा, यूक्रेन पर रूस ने शुरू किया आक्रमण
 
ब्रिटेन ने रोसिया, आईएस बैंक, जनरल बैंक, प्रोम्सव्याज बैंक और ब्लैक सी बैंक के अलावा रूस से ताल्लुक रखने वाले 3 अरबपतियों (गेनेडी टिमचेंको, बोरिस रोटेनबर्ग और इगोर रोटेनबर्ग) पर प्रतिबंध लगाए हैं। ये तीनों अरबपति पुतिन के करीबी होने के चलते पिछले कई वर्षों से अमेरिकी प्रतिबंध सूची में शामिल रहे हैं।

 
जॉनसन ने संसद से कहा कि यह उन जवाबी उपायों की पहली कड़ी, पहली बाधा है जिसे हम लागू करने के लिए तैयार हैं। अगर हालात और ज्यादा बिगड़ते हैं तो हम तेजी के साथ प्रतिबंधों में इजाफा करेंगे। हमें लंबे संकट के लिए खुद को मजबूत करना चाहिए।

ALSO READ: Russia-Ukrain Crisis: पुतिन को यूक्रेन मामले में नहीं मिला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का समर्थन
 
उन्होंने कहा कि ब्रिटेन अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस चुनौती से निपटेगा। इस मजबूत इरादे के साथ कि हम पुतिन को हमारे महाद्वीप की प्रकृति का स्वरूप बिगाड़ने की अनुमति नहीं देंगे। रूस ने मंगलवार को नए विधेयक के साथ यूक्रेन के विद्रोही क्षेत्रों पर कब्जा जमाने की तैयारी कर ली जिससे उसे वहां सैनिकों को तैनात करने की अनुमति मिल जाएगी। रूस ने ये नए विधेयक तब पेश किए हैं, जब 1 दिन पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादी क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दे दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली चुनाव रिजल्ट को लेकर 2 और एक्जिट पोल्स, क्या हैं BJP के हाल

दिल्ली चुनाव में काउटिंग से पहले Operation Lotus, विधायकों को 15-15 करोड़ का ऑफर

उफनती नदियां, भयानक जंगल और फिर सपनों का अंत, अमेरिका से लौटे युवाओं की दर्दनाक दास्तान

Himachal : शादी के कुछ ही घंटों बाद दूल्‍हे के उड़े होश, दुल्हन हुई फरार, जानिए क्‍या है मामला

New Income Tax Bill : नए आयकर विधेयक में नहीं होंगे लंबे वाक्य और प्रावधान, जानिए संसद में कब हो सकता है पेश

सभी देखें

नवीनतम

एग्जिट पोल पर क्यों उठ रहे हैं सवाल, कितना सही था दिल्ली में पिछले 3 चुनावों में इनका अनुमान?

पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली क्यों नहीं अपना पा रहे भारतीय

LIVE: रेपो दर पर RBI का फैसला आज, हो सकती है 0.25 फीसदी की कटौती

ट्रंप की नीतियों ने नाटो देशों की नींद उड़ाई, आगे कुआं और पीछे खाई

राहुल गांधी को साथ लेकर यमुना का पानी पिएं अरविंद केजरीवाल : नायब सिंह सैनी

अगला लेख