ब्रिटेन में बर्फीले तूफान की आशंका, 80 उड़ानें रद्द

Webdunia
शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (11:30 IST)
लंदन। ब्रिटेन में भारी हिमपात और बर्फीले तूफान की आशंका के कारण 80 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। 
 
लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि कुल 1350 में से लगभगभ 80 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। हवाई अड्डों पर भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से विमानों के परिचालन में बाधा उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने बताया कि वह विमानों के मार्ग में परिवर्तन नहीं कर सकते थे, लिहाजा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। गैटविक हवाई अड्डे पर भी चार उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। 
 
मौसम विभाग ने भारी हिमपात की आशंका के मद्देनजर 'येलो वार्निंग' जारी कर दी है। देश के कई हिस्सों में 'सावधान रहें' की चेतावनी चस्पा कर दी गई है। स्कॉटलैंड, उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और देश के उत्तरी हिस्सों में भारी हिमपात और तेज हवाएं चलने के आसार हैं, वहीं दक्षिणी क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान है।
 
स्कॉटलैंड, वेल्स, ब्रैडफोर्ड और कुम्ब्रिया में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन स्थानों पर तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे तक पहुंच गया है। उत्तरी इलाकों में अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है, लेकिन दक्षिणी हिस्सों में मौसम और खराब हो सकता है। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले का बदला चाहते हैं ओवैसी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

LIVE : 7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

अगला लेख