Article 370 : लंदन में पाक प्रदर्शनकारियों की कायराना हरकत, भारतीय उच्चायोग पर फेंके पत्थर और अंडे

Webdunia
बुधवार, 4 सितम्बर 2019 (08:10 IST)
लंदन। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद बौखलाया पाकिस्तान (Pakistan) कायराना हरकतें कर रहा है। हर रोज पाकिस्तान की एक नई बयानबाजी और करतूत सामने आ रही है। मंगलवार को पाकिस्तानी मूल के लोगों ने लंदन में हंगामा किया। पाकिस्तान प्रदर्शनकारियों ने सबने भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) की बिल्डिंग पर पत्थरबाजी की और साथ ही अंडे भी फेंके। भारतीय उच्चायोग ने ट्विटर पर एक फोटो भी शेयर की है। इसमें देखा जा सकता है कि बिल्डिंग के शीशे टूटे हुए हैं।
 
खबरों के मुताबिक ब्रिटेन के कोने-कोने में बसे करीब 10000 पाकिस्तानी मूल को लोग बसों में सवार होकर लंदन पहुंचे। इसके बाद लंदन की सड़कों पर इन सबने हंगामा किया।
 
खबरों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायोग की बिल्डिंग पर अंडे, टमाटर, जूते, पत्थर, स्मोक बम और बोतल फेंके। बिल्डिंग की कई खिड़कियों के शीशे टूट गए।
 
ALSO READ: 2 दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचे PM मोदी, हुआ जोरदार स्वागत
पिछले एक महीने भी पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाया था। 15 अगस्त के मौके पर भी इन सबने प्रदर्शन के दौरान हंगामा किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख