चीन में बुर्के पर पाबंदी

Webdunia
शनिवार, 10 जनवरी 2015 (22:44 IST)
बीजिंग। चीन के मुस्लिम बहुल शिनझियांग प्रांत की राजधानी में शनिवार को सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर पाबंदी लगा दी गई। यह प्रांत अक्सर अलगाववादी हिंसा से प्रभावित रहता है।
 
इस प्रतिबंध से एक दिन पहले क्षेत्रीय अधिकारियों ने युवाओं को कट्टरवाद के रास्ते पर जाने से रोकने के लिए वेबसाइटों पर चरमपंथी सामग्री पर पाबंदी लगाई थी।
 
प्रांतीय राजधानी उरूमकी के अधिकारियों ने फ्रांस और बेल्जियम का हवाला दिया जहां मुस्लिम महिलाओं के सिर से लेकर पैर तक का बुर्का पहनने पर पाबंदी है।
 
शिनझियांग उईगुर स्वायत्त क्षेत्र की विधानसभा ने बुर्के पर प्रतिबंध को मंजूरी दी और कहा कि उईगुर समुदाय की महिलाओं के लिए यह पारंपरिक परिधान नहीं है।
 
क्षेत्रीय पीपुल्स कांग्रेस के अधिकारियों ने आधिकारिक शिन्हुआ समाचार एजेंसी को आज बताया कि यह नियम संशोधन के बाद अमल में आएगा। इसका मसौदा पिछले वर्ष उरूमकी के नगर निकाय ने तैयार किया था। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?