मरियम नवाज का सनसनीखेज आरोप, जेल के बाथरूम में लगाए गए थे कैमरे...

Webdunia
शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (14:06 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानंमत्री नवाज शरीफ की बेटी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने आरोप लगाया है कि जिस समय वे जेल में थीं, तब बाथरूम में भी कैमरे लगाए गए थे। 
 
चौधरी चीनी मिल केस में पिछले साल जेल में रहीं मरियम ने कहा कि जेल के अंदर उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जेल में उनकी सेल में कैमरा लगा हुआ था। इतना ही प्रशासन ने बाथरूम में भी कैमरे लगवाए थे। 
 
उन्होंने कहा कि मैं जेल में किन हालात में रहीं, यदि मुंह खोल दूंगी तो 'वे' चेहरा दिखाने के लायक नहीं रहेंगे। संभवत: वे से उनका इशारा इमरान खान की तरफ था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कोई भी महिला सुरक्षित नहीं है। मरियम ने कहा- प्रशासन के लोग हमारे होटल के कमरे में घुस जाते हैं और नवाज शरीफ के सामने उनकी बेटी का अपहरण कर लेते हैं। 
ALSO READ: पाकिस्तान ने 1,210 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची जारी की, मुंबई हमले में संलिप्त दहशतगर्दों के नाम भी शामिल
अपने ताजा इंटरव्यू में मरियम ने इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान की सेना से बातचीत हो सकती है, लेकिन इमरान खान को तो बाहर का रास्ता दिखाना ही होगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सेना के साथ बातचीत संविधान के दायरे में ही होना चाहिए। 
 
मरियम को पिछले साल मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

Republic Day 2025 : CBI के 31 अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

Padma Shri awards : 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री सहित 139 पद्म पुरस्कारों का ऐलान

रेलवे ने इतिहास रचा, कश्मीर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

मध्यप्रदेश की 5 विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, CM मोहन यादव ने दी बधाई

हमास के बाद इजराइल ने भी छोड़े 200 फिलिस्तीनी कैदी, गाजा में बरसों बाद जश्न

अगला लेख