Hanuman Chalisa

कैमरून का सैन्य पोत समुद्र में डूबा, दर्जनों लापता

Webdunia
सोमवार, 17 जुलाई 2017 (11:09 IST)
याऊंदे। रैपिड इंटरवेंशन ब्रिगेड के दर्जनों सैनिकों को ले जा रहा कैमरून का एक सैन्य पोत देश के दक्षिणी-पश्चिमी तट पर डूब गया जिसकी वजह से दर्जनों सैनिक लापता हो गए। एक सुरक्षा सूत्र ने यह जानकारी दी।
 
नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर उस सूत्र ने बताया कि यह पोत रविवार को लिंबे और बकासी शहर के बीच में डूब गया। एक कर्नल समेत दर्जनों सैनिक उसमें सवार थे।
 
रैपिड इंटरवेंशन ब्रिगेड सुदूर उत्तरी क्षेत्र में आतंकी संगठन बोको हराम के जिहादियों के खिलाफ लड़ाई में मुख्य रूप से मोर्चा संभालता है। सूत्र ने बताया कि सेना ने तलाशी शुरू कर दी है जबकि कैमरून सेना से जुड़े एक अन्य सूत्र ने बताया कि कम-से-कम एक शव बरामद कर लिया गया है।
 
सैनिकों के साथ-साथ वह पोत बकासी प्रायद्वीप के एक सैन्य अड्डे पर निर्माण कार्य के लिए जरूरी उपकरणों को भी ले जा रहा था। बोको हराम आए दिन कैमरून, चाड और नाइजर में हमले करता रहता है। कैमरून के सुदूर उत्तरी क्षेत्र में हिंसा के भय से लगभग 2 लाख लोग अपने गांव छोड़कर जा चुके हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

भोजशाला में शुक्रवार को 721 साल बाद महाआरती, घरों और अन्य मस्जिदों में हुई नमाज

ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, CBI करेगी पूरे मामले की जांच, पति समर्थ करेगा सरेंडर

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

देवभूमि में सड़कों पर नहीं होने देंगे नमाज़ : पुष्‍कर सिंह धामी

अगला लेख