Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जर्मनी के क्रिसमस मार्केट में घुसी तेज रफ्तार कार, 2 की मौत, 50 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें germany accident

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 21 दिसंबर 2024 (08:50 IST)
car hits people in christmas market : जर्मनी के माग्देबुर्ग शहर में स्थित एक क्रिसमस मार्केट में एक तेज रफ्तार कार के भीड़ में घुसने से दो लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे से दुर्घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। घायलों को इलाज के लिए माग्देबुर्ग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
 
बताया जा रहा कि बेकाबू कार शाम के करीब 7 बजे बाजार आए लोगों की भीड़ में घुस गई। यह पता नहीं चल सका है कि सुरक्षा इंतजामों के बावजूद भी कार लोगों की भीड़ में कैसे घुसी? हादसे के बाद क्रिसमस बाजार को बंद कर दिया गया है।
 
जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्त्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, 'मेरी संवेदना हमले का शिकार हुए लोगों और उनके परिजनों के साथ है। फ्रांस के राष्ट्रपति माक्रों ने भी माग्देबुर्ग की घटना पर दुख जताया है।
 
मुख्यमंत्री राइनर हाजेलॉफ ने क्रिसमस के कुछ ही दिन हुई इस घटना को भयावह करार दिया। उन्होंने कहा कि हमने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। वह सऊदी अरब का है और 2006 से जर्मनी में रह रहा है। 
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बांग्लादेश में 2 दिन में 3 हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़, 8 मूर्तियां खंडित