Publish Date: Tue, 29 Jan 2019 (18:33 IST)
Updated Date: Tue, 29 Jan 2019 (18:47 IST)
उत्तर भारत ही नहीं दुनियाभर में सर्दी की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। कई देशों में शीतलहर की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका के शिकागो में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। कहा जा रहा है यह अमेरिकी प्रांत तो अंटार्टिका से भी ठंडा रहेगा।
इस सप्ताह अमेरिका में अत्यधिक सर्दी पड़ा रही है। मंगलवार को दक्षिण के कुछ हिस्सों को कवर करते हुए, खाड़ी तट से मेने तक बर्फबारी की चपेट में आ गए। लगभग 250 मिलियन लोग अर्थात अमेरिकी महाद्वीप के 77% लोग इस सप्ताह जमाव बिंदू से नीचे के तापमान का सामना करना होगा।
माइनस 27 डिग्री तक पहुंच सकता है शिकागो का तापमान : मौसम वैज्ञानिक रेयान मुए ने ट्वीट कर कहा कि शिकागो में तापमान गिरकर माइनस 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। यह यहां का अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान है। इस तरह की सर्दी शायद ही कभी देखने को मिले। या यह भी हो सकता है कि अगले साल या 5 साल बाद ऐसा नजारा दिखाई दे।
स्कूल बंद, महंगा पड़ सकता है सड़क पर ड्राइव करना : नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी देते हुए कहा कि पूरे पूर्वी और दक्षिणी अमेरिका में जमे हुए बर्फ और रोड पर जमा बर्फ ड्राइव करने के लिए बहुत खतरनाक हो सकते हैं। इस खतरनाक मौसम की वजह से देश भर के स्कूलों को कम से कम एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। पिछले एक हफ्ते में यहां 3480 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।