फ्लोरिडा में बच्चे ने पिता को गोली मारी, मां को आरोपी बनाया गया

Webdunia
मंगलवार, 7 जून 2022 (23:00 IST)
ऑरलैंडो। अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में 2 साल के एक बच्चे ने बंदूक मिलने पर अपने पिता को दुर्घटनावश गोली मार दी जिसके बाद उसकी मां को आपराधिक धाराओं का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 
रेगी मैब्री (26) को पिछले महीने के आखिर में उस वक्त गोली मारी गई थी, जब वह वीडियो गेम खेल रहे थे। ऑरेंज काउंटी शेरिफ कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार मैब्री का परिवार मेट्रो ओरलैंडो में रहता है और उसमें 3बच्चे व पत्नी मैरी अयाला शामिल हैं।
 
ऑरेंज काउंटी के शेरिफ जॉन मीना ने कहा कि बंदूक को ठीक से सुरक्षित जगह पर नहीं रखा गया था। इसके चलते 2 साल का एक बच्चे इस तक पहुंच गया और दुर्घटनावश अपने पिता को गोली मार दी। मीना ने कहा कि 28 वर्षीय अयाला पर लापरवाही के कारण गैर-इरादतन हत्या का आरोप तय किया गया है। अयाला और मैब्री, दोनों बच्चों की उपेक्षा करने और नशीले पदार्थों का सेवन करने के आरोप में परिवीक्षा पर थे।
 
अधिकारियों के मुताबिक अयाला ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसके 5 साल के बेटे ने उसे बताया कि उसके 2 साल के भाई ने बंदूक चलाई थी, लेकिन बड़ा भाई यह नहीं बता सका कि उसके छोटे भाई ने हथियार कैसे हासिल किया?
 
अधिकारियों के अनुसार घटना में बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और उन्हें फ्लोरिडा बाल एवं परिवार विभाग की देखरेख में भेज दिया गया है। शेरिफ ने कहा कि अगर बंदूक को सुरक्षित स्थान पर रखा गया होता तो घटना रोकी जा सकती थी। अब इन छोटे बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों को प्रभावी रूप से खो दिया है। एक छोटे बच्चे को इस सदमे के साथ जीवन जीना पड़ेगा कि उसने अपने पिता को गोली मार दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

Pune Accident को लेकर राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, न्याय भी दौलत का मोहताज है

मातृशक्ति वंदन में नमो-नमो की गूंज, मोदी सरकार महिलाओं को बना रही है सशक्त

Kerala में भारी बारिश की चेतावनी, 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Fresh COVID wave : लोकसभा चुनावों के बीच Coronavirus को लेकर आई डरावनी खबर, KP.1, KP.2 वैरिएंट के मरीज मिलने से हड़कंप

मालीवाल मामले पर बोले LG, केजरीवाल की चुप्पी का राज क्या है?

अगला लेख