चीन की नई चाल, विवादित क्षेत्र में किया निर्माण

Webdunia
शनिवार, 10 अक्टूबर 2015 (18:23 IST)
शंघाई। चीन ने विवादित दक्षिण चीन सागर में अपनी नौसैनिक महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाते हुए दो लाइट हाउसों का निर्माण किया है।
 
आधिकारिक तौर पर समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शुक्रवार को बताया कि स्पार्टली द्वीप के हुआयांग रीफ एवं चिगुआ रीफ पर बने लाइट हाउसों के पूरा होने के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया था। हालांकि अमेरिका एवं फिलीपींस ने इस निर्माण का विरोध किया है।
 
चीन ने स्पार्टली द्वीप के 12 नौटिकल मील के दायरे में अमेरिकी युद्धपोत की मौजूदगी पर रोष जताते हुए कहा था कि वह समुद्री परिवहन के नाम पर अपने समुद्री सीमा में अतिक्रमण नहीं होने देगा। वहीं अमेरिका ने कहा कि उसने विवादित द्वीप पर चीन के निर्माण को मान्यता नहीं दी है, अत: अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार उसकी नौसेना अपना परिचालन जारी रखेगी।
 
उल्लेखनीय है कि विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश अमेरिका एवं चीन के बीच इस मुद्दे के कारण आपसी विवाद बढ़ रहा है। चीन ने कहा है कि यह निर्माण समुद्री खोज, राहत एवं बचाव, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं समुद्री परिवहन की सुरक्षा के मद्देनजर किया है। उसने कहा कि इस क्षेत्र के अन्य देशों एवं यहांसे गुजरने वाली जहाजों की सुरक्षा के हितार्थ वह इस तरह का निर्माण आगे भी जारी रखेगा। (वार्ता)
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

live : दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा

भोपाल में दोपहर 1 बजे तक 40.41% वोटिंग, लकी ड्रॉ में वोटर्स ने जीती डायमंड रिंग

खूंखार बेगम ने पति को बांधकर सिगरेट से दागा, प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश, पति ने बताया क्‍यों हैवान हुई पत्‍नी

लश्कर के टॉप कमांडर डार समेत जम्मू कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर

प्‍यार, एग्रीमेंट और दुष्‍कर्म की कहानी, गर्लफ्रेंड ने लगाया आरोप, एक एग्रीमेंट ने जेल जाने से बचा लिया