चीन से लगी म्यांमार सीमा पर संघर्ष, हजारों ने किया पलायन

Webdunia
गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (11:51 IST)
यंगून। म्यांमार के उत्तरी हिस्से की चीन के साथ लगने वाली सीमा पर रातभर भीषण संघर्ष होने की वजह से हजारों की संख्या में वहां से लोग पलायन कर गए। कार्यकर्ताओं ने यह जानकारी दी। इस बीच सरकार ने संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी को संबंधित क्षेत्र में जाने से रोक दिया।
 
सेना और जातीय अल्पसंख्यक बंदूकधारी गुट के बीच सीमा क्षेत्र में चल रहा संघर्ष हाल के महीनों में गहन हो गया है जिससे देश में शांति बहाल करने के आंग सान सू की के संकल्प को झटका पहुंचा है। उनकी पार्टी मार्च से यहां सत्ता में है।
 
म्यांमार की सेना और जातीय अल्पसंख्यक सशस्त्र समूह काचिन इंडिपेंडेंस आर्मी (केआईए) के बीच नवंबर के बाद से झड़पों में दर्जनों लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं। देश के शान और काचिन राज्यों में अशांति पसरी हुई है। इस अशांति के कारण सरकार, सेना और जातीय समूहों के बीच फरवरी में होने वाली शांति वार्ता का अगला दौर प्रभावित हो सकता है।
 
काचिन नेटवर्क डेवलपमेंट फाउंडेशन के सचिव दाशी नॉ लॉन ने कहा कि सेना ने बुधवार को सीमांत कस्बे लाइजा शहर में हवाई हमले किए। काचिन कार्यकर्ता खोन जा ने बताया कि रात को हिंसा से बचने के लिए 2 आईडीपी शहरों से 3,600 लोग अन्यत्र चले गए। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

RSS की नई इमारत की तरह हमारे कार्यों में भी भव्यता होनी चाहिए : मोहन भागवत

Prayagraj Mahakumbh : बीओडी बढ़ने से स्नान के लिए असुरक्षित है संगम का पानी, सरकार के आंकड़ों से हुआ खुलासा

MP में टैक्स फ्री हुई फिल्म छावा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

MP के CM मोहन यादव ने दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई

MP : धान उत्पादकों के लिए खुशखबरी, CM यादव ने किया प्रोत्साहन राशि का ऐलान

अगला लेख