Hanuman Chalisa

भाजपा ने गोवा और पंजाब चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

Webdunia
गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (11:29 IST)
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पंजाब और गोवा विधानसभा चुनावों के के लिए पार्टी उम्मीदवारों अपनी पहली सूची जारी की। जेपी नड्डा ने ये सूची जारी करते हुए गोवाल के लिए 29 और पंजाब के लिए 17 उम्मीदवारों का एलान किया। 
गोवा में वर्तमान 18 विधायकों को फिर से टिकट दिया। हालांकि पंजाब में फिलहाल मौजूदा मंत्रियों को पहली लिस्ट से बाहर रखा गया है। मौजूदा वक्त में पंजाब में बीजेपी के 12 विधायक हैं जबकि पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा 23 सीटों पर चुनाव लड़ती है। भाजपा पंजाब में 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और बाकी सीटों पर उसके वरिष्ठ सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। राज्य विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं।

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा अधिकतर सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कुछ सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी जा सकती हैं। भाजपा ने 40 सीटों में से फिलहाल 29 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।
 
गौरतलब है कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए 15 जनवरी को बैठक कर सकती है। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में चार फरवरी और आठ मार्च के बीच विधानसभा चुनाव होंगे। इन सभी राज्यों में मतगणना 11 मार्च को होगी।

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

LIVE: NEET पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में इबोला की दस्तक? युगांडा की महिला अस्पताल में भर्ती, NIV पुणे की रिपोर्ट पर टिकीं नजरें

अगला लेख