Hanuman Chalisa

चीन में कनाडाई विंगसूट जंपर की मौत

Webdunia
शनिवार, 28 जनवरी 2017 (15:06 IST)
बीजिंग। चीन में विंगसूट जंप का प्रयास करते समय एक कनाडाई व्यक्ति की मौत हो गई। स्टेट मीडिया ने यह खबर दी है। पंखों वाले परिधान पहनकर एक विमान या पहाड़ से छलांग लगाने वाले इस खेल में मौत की यह हालिया दुर्घटना है।

शिन्हुआ संवाद एजेंसी ने शुक्रवार को खबर दी है कि एक विंगसूट विशेषज्ञ 28 वर्षीय ग्राहम डिकिनसन का शव गुरुवार को मध्य हुनान प्रांत के तियानमेन माउंटेन नेशनल फॉरेस्ट पार्क में एक चट्टान पर पड़ा मिला। यह क्षेत्र प्रभावशाली बलुआ पत्थरों के लिए प्रसिद्ध है और यह कई विंगसूट जंप के उत्साह रखने वाले लोगों को आकर्षित करती है। हंगरी के विंगसूट जंपर विक्टर कोवट्स की वर्ष 2013 में इसी राष्ट्रीय पार्क में मौत हो गई थी।
 
वर्ल्ड विंगसूट लीग (डब्ल्यूडब्ल्यूएल) ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि जब वह कूद से लौटकर नहीं आया तो बुधवार को उसके लापता होने की जानकारी दर्ज कराई गई। डब्ल्यूडब्ल्यूएल ने बताया कि अपने जीवन में डिकिनसन ने कुल 2,250 छलांगों में भाग लिया था। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

दिग्विजय सिंह बोले मैं घोर सनातनी हूं... उषा ठाकुर के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल, भोजशाला पर क्‍या बोले दिग्‍गी

मानसून पर आया IMD का बड़ा अपडेट: तारीख से 5 दिन पहले केरल में एंट्री!, क्या है देश में गर्मी का हाल?

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर पर बवाल, पुलिस चौकी में पथराव

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अगला लेख