Hanuman Chalisa

चीन को बड़ा झटका, नए भारी मालवाहक रॉकेट का प्रक्षेपण नाकाम

Webdunia
सोमवार, 3 जुलाई 2017 (10:44 IST)
बीजिंग। चीन के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम को सोमवार को बड़ा झटका लगा, जब उसका नया भारी मालवाहक रॉकेट लांग मार्च-वाई2 देश के सबसे बड़े उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने में नाकाम रहा।

सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक दक्षिणी प्रांत हैनान में वेनचांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से शाम स्थानीय समयानुसार 7 बजकर 23 मिनट पर रॉकेट की उड़ान के दौरान अनियमितता का पता चला। इसमें कहा गया है कि आगे जांच की जाएगी।

प्रक्षेपण का जीवंत प्रसारण किया गया। शुरुआत में इसे सफल माना गया, क्योंकि रॉकेट बिना किसी दिक्कत के प्रक्षेपित हुआ। बाद में शिन्हुआ ने खबर दी कि रॉकेट प्रक्षेपण नाकाम रहा।

लांग मार्च-5 को पहली बार वेनचांग से नवंबर 2016 में प्रक्षेपित किया गया। रॉकेट शिजियान-18 को लेकर गया। इस साल के उत्तरार्ध में चांग-5 चन्द्र अभियान पर रवाना किए जाने से पहले लांग मार्च-5 श्रृंखला के लिए यह अंतिम प्रक्षेपण अभियान था।

खबर में बताया गया था कि 7.5 टन वजनी शिजियान-18 चीन का नवीनतम तकनीकी प्रयोग उपग्रह है और अंतरिक्ष के लिए चीन ने अब तक का सबसे वजनी उपग्रह प्रक्षेपित किया है। हालिया वर्षों में चीन ने चन्द्र अभियान और फिलहाल निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन के लिए मानवीकृत अभियान के साथ व्यापक अंतरिक्ष कार्यक्रमों की शुरुआत की है। (एजेंसी)
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सस्ता हुआ कच्चा तेल, 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे, बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

Top News: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, नौतपा शुरू; पीएम मोदी को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर भारी उछाल: दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार, जानें 11 दिन में कितने बढ़े दाम?

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

अगला लेख