Hanuman Chalisa

चीनी क्षेत्र में तीन रॉकेट गिरे, तीन नागरिकों की मौत

Webdunia
शनिवार, 19 मई 2018 (10:55 IST)
शंघाई। म्यांमार सीमा पर सशस्त्र विद्रोही गुटों की झड़पों में तीन चीनी नागरिकों की मौत हो जाने के बाद चीन ने इन समूहों से संयम बरतने और तत्काल संघर्ष विराम घोषित करने की अपील की है।
 
 
चीनी रक्षा मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट विबो पर कल देर रात जारी एक बयान में यह आग्रह करते हुए कहा कि इन झड़पों के दौरान चीनी क्षेत्र में तीन रॉकेट और कुछ गोलियां भी गिरी हैं। इस घटना के बाद चीनी रक्षा मंत्रालय काफी सतर्कता बरत रहा है और चीन-म्यांमार सीमा पर सुरक्षा तथा गश्त बढ़ा दी गई है।
 
 
बयान में कहा गया है कि चीनी सेना लगातार अपने सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगी और इस दिशा में आवश्यक उपाय भी करेगी ताकि उसकी संप्रभुता को बरकरार रखा जा सके और सीमा पर स्थिरता बनाए रखने के साथ साथ चीनी नागरिकों और संपति की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।
 
 
इस बीच म्यांमार सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि कल देर रात जनजातीय समूहों में आपसी लडाई के कारण 19 लोगों की मौत हो गई जिनमें चार सैनिक भी थे। यह घटना चीनी सीमा के मुख्य प्रवेश द्वार के पास हुई। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

अगला लेख