Hanuman Chalisa

एक बच्चा नीति का दुष्परिणाम भोग रहा चीन अब चाहता है ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें लोग

Webdunia
सोमवार, 18 फ़रवरी 2019 (18:04 IST)
बीजिंग। चीन में एक बच्चा नीति के दुष्परिणाम अब सामने आने लगे हैं। आने वाले समय में जनसंख्या के स्वरूप में बदलाव की आशंका को देखते हुए यहां की हुकूमत चाहती है कि लोग अधिक बच्चे पैदा करें, पर ऐसा लगता है कि अफसरशाही उनकी इस राय से इत्तेफाक नहीं रखती।
 
कुछ समय पहले अधिकारियों ने एक ऐसे दंपति पर जुर्माना लगाया जिनका तीसरा बच्चा इस दुनिया में आया था। अफसरों के इस कदम से लोगों में खासी नाराजगी भी सामने आई। इस चर्चित मसले पर अधिकारियों ने दंपति को करीब 9,500 डॉलर का शुल्क भरने का आदेश दिया था, पर ये परिवार यह राशि भरने में असमर्थ ही रहा।
 
इस समस्या की जड़ें चीन की दशकों पुरानी उस जनसंख्या नीति में देखी जा सकती हैं जिसमें प्रति परिवार 1 बच्चा होने की ही बात कही गई थी। बीते कुछ दशकों में चीनी नेतृत्व ने इस बात को समझा है कि इस वजह से यहां की कार्यशील जनसंख्या की उम्र में इजाफा हो रहा है और इससे देश का भविष्य प्रभावित हो सकता है। इसे देखते हुए साल 2016 में इस नीति को बदलकर प्रति परिवार 2 बच्चे कर दिया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

दिग्विजय सिंह बोले मैं घोर सनातनी हूं... उषा ठाकुर के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल, भोजशाला पर क्‍या बोले दिग्‍गी

मानसून पर आया IMD का बड़ा अपडेट: तारीख से 5 दिन पहले केरल में एंट्री!, क्या है देश में गर्मी का हाल?

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर पर बवाल, पुलिस चौकी में पथराव

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अगला लेख