Hanuman Chalisa

बौखलाया चीन, भारत पर लगाया यह गंभीर आरोप...

Webdunia
मंगलवार, 22 अगस्त 2017 (08:19 IST)
बीजिंग। लद्दाख क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प के बाद बौखलाए चीन ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका यह कदम सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए दोनों देशों के बीच बनी सहमति के विरूद्ध है।
 
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'गत मंगलवार को चीन के सैनिक पैंगांग झील के पास अपनी सीमा में नियमित गश्त लगा रहे थे। इसी दौरान भारतीय सैनिकों ने हमारे सैनिकों को रोका और उनके साथ हाथापाई की जिससे कुछ सैनिक चोटिल हो गए।'
 
उन्होंने कहा कि भारत का यह कदम सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए दोनों देशों के बीच बनी सहमति के खिलाफ है और इससे स्थिति बिगड़ सकती है।
 
इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने गत 18 अगस्त को लद्दाख में पैगांग झील के पास 15 अगस्त को हुई घटना की पुष्टि करते हुए कहा था कि ऐसी घटनाएं दोनों देशों के हित में नहीं हैं।
 
नई दिल्ली में एक सूत्र ने बताया था कि चीन के सैनिकों ने लद्दाख में पांगोंग झील के पास भारत की सीमा में घुसने की कोशिश की जिसे भारतीय सैनिकों ने विफल कर दिया। उन्होंने बताया कि कुछ चीनी सैनिकों के हाथ में लोहे की छड़ें और पत्थर थे जिनसे उन्होंने भारतीय सैनिकों पर हमला किया।  इस झड़प में दोनों पक्षों के सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं।
 
गौरतलब है कि डोकलाम क्षेत्र में दोनों देशों की सेनाओं के बीच दो महीने से अधिक समय से गतिरोध चल रहा है। चीन ने भारत को डोकलाम से पीछे हटने अथवा खमियाजा भुगतने की चेतावनी दी है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Ferrari Luce : 5 सीटों वाली सुपरकार देगी 530 KM की रेंज, फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, कीमत 6.10 करोड़

विद्यालयों में पठन संस्कृति मजबूत करने में जुटी योगी सरकार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बहनों को फ्री में बांटी ई-साइकिलें, बोले- वैश्विक संकट में दौर में ईवी सबसे अच्छा विकल्प

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

दलाई लामा के बाद अब कश्मीर पर भी बोला चीन, पाकिस्तान के सुर में मिलाया सुर

अगला लेख