Hanuman Chalisa

चीन और अमेरिका में तनातनी, मिसाइल विध्वंसक भेजकर तनाव भड़काया

Webdunia
मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 (00:55 IST)
बीजिंग। चीन ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने सोमवार को विवादित दक्षिण चीन सागर द्वीप के पास से मिसाइल विध्वंसक भेजकर तनाव भड़काने की कोशिश की है।
 
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनइंग ने बताया कि बीजिंग के दावे वाले स्पार्टली द्वीप के पास से सोमवार तड़के 2 युद्धपोत गुजरे थे। इसे अमेरिका ने नौवहन अभियान की आजादी बताया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका का मकसद दक्षिण चीन सागर में तनाव भड़काना और शांति को कम करना है।
 
चुनइंग ने अमेरिका से भड़काऊ कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया। यूएसएस स्प्रुआंस और यूएसएस प्रेबल ऐसे वक्त में द्वीप के नजदीक से होकर गुजरे हैं, जब अमेरिका और चीन को इस हफ्ते अहम व्यापार वार्ता करनी है। इस बातचीत का मकसद दुनिया की 2 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार जंग को रोकना है।
 
चीन लगभग समूचे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है, जबकि ताईवान, फिलीपीन्स, ब्रुनेई, मलेशिया और वियतनाम भी इस पर दावा करते हैं। अमेरिका और उसके सहयोगी अक्सर दक्षिण चीन सागर द्वीपों के नजदीक से अपने विमान और युद्धपोत भेजते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

कॉकरोच से नहीं, NEET से लेकर CBSE तक के सिस्टम को खोखला कर चुके घुन से डरो

उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

अगला लेख