उत्तर कोरिया को तेल आपूर्ति करते पकड़ा गया चीन, ट्रंप नाराज

Webdunia
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017 (07:39 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनको इस बात से बहुत अधिक निराशा हुई है कि चीन उत्तर कोरिया को तेल की आपूर्ति कर रहा है। चीन के इस कदम से उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम का 'मित्रवत समाधान' नहीं हो पाएगा।
 
ट्रंप ने ट्वीट किया, 'बहुत निराशा हुई है कि चीन तेल को उत्तर कोरिया जाने की अनुमति दे रहा है। चीन रंगे हाथ पकड़ा गया है। अगर ऐसा लगातार होता रहा तो उत्तर कोरिया समस्या का मित्रवत समाधान कभी नहीं हो पाएंगा।'
 
उत्तर कोरियो के एक समाचार पत्र के अनुसार उत्तर कोरिया और चीन के जहाज समुंद्र में बेहिचक तेल का लेनदेन करते हैं। इसके बाद चीन ने कहा कि उसने उत्तर कोरिया को तेल बेचकर संयुक्त राष्ट्र की किसी प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं किया है।
 
अमेरिका तक मारक सक्षम वाली परमाणु मिसाइलों को विकसित करने के उत्तरी कोरिया के प्रयासों के जवाब में ट्रंप प्रशासन ने उत्तरी कोरिया पर वैश्विक प्रतिबंधों को आगे बढ़ाने के अभियान का नेतृत्व किया है। 
 
अमेरिका ने कहा है कि इस प्रयास की सफलता के लिए उत्तर कोरिया के पड़ोसी और मुख्य व्यापारिक साझेदार चीन का पूर्ण सहयोग महत्वपूर्ण हैं। वहीं अमेरिका ने यह भी चेतावनी देते हैं कि उत्तर कोरिया से निपटने में सैन्य विकल्पों सहित सभी विकल्प खुले हुए हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

राजा और सोनम की कुंडली की ‘वो’ खौफनाक भविष्यवाणी जो सच साबित हुई

दिल्ली में द्वारका के फ्लैट में आग लगी, पिता 2 बच्चों के साथ कूदा, तीनों की मौत

सोनम और राजा की कुंडली का मंगल बना अमंगल? क्या ग्रहों का था कोई खेल? जानिए कुंडली में मंगल दोष का कैसे करें उपाय

राजा और सोनम रघुवंशी के परिवार पर मुकदमा करेगी मेघालय सरकार!

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, नदियां खतरे के निशाना से नीचे, 1.60 लाख लोग प्रभावित

अगला लेख