अरुणाचल में बदले छह स्थानों के नाम, क्या बोला चीन...

Webdunia
शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017 (17:04 IST)
बीजिंग। चीन ने शुक्रवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश के छह स्थानों को मानकीकृत आधिकारिक नाम देना उसका कानूनी अधिकार है।
 
भारत के अरुणाचल प्रदेश को अपना अभिन्न अंग बताने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि भारत-चीन सीमा के पूर्वी हिस्से पर चीन की स्थिति स्पष्ट और एक समान है।
 
ALSO READ: दलाई लामा मामले पर बौखलाया चीन, भारत को दी यह धमकी...
उन्होंने कहा कि जातीय मोमबा और तिब्बती चीनियों द्वारा प्रासंगिक नामों का इस्तेमाल किया जाता रहा है जो यहां पीढ़ियों से रहते हैं। यह एक तथ्य है जिसे बदला नहीं जा सकता है। इन नामों को मानकीकृत करना और उनका प्रसार करना हमारे कानूनी अधिकार पर आधारित सही तरीका है। लु ने भारत के इस आरोप का भी विरोध किया कि चीन क्षेत्र पर अपने क्षेत्रीय दावे को वैध करने के लिए नामों को गढ़ रहा है।
 
भारत ने अरुणाचल प्रदेश के छह इलाकों को चीनी नाम देने पर गुरुवार को चीन की आलोचना करते हुए कहा था कि पड़ोसियों के शहरों को गढ़े हुए नाम देने से अवैध क्षेत्रीय दावे वैध नहीं हो जाते हैं।
 
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने यह भी कहा था कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। हालांकि लु ने केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू की इस टिप्प्णी पर प्रतिक्रिया नहीं दी कि अरुणाचल प्रदेश में चुनी हुई सरकार है।
 
इससे पहले, ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित एक लेख में कहा गया था कि अगर भारत ने दलाई लामा का तुच्छ खेल खेलना जारी रखा तो उसे बहुत भारी कीमत चुकानी होगी और अरुणाचल प्रदेश के छह स्थानों को बीजिंग द्वारा नाम देने पर नई दिल्ली की प्रतिक्रिया को बेतुका कहकर खारिज कर दिया था। (भाषा) 
Show comments

अरविंदर लवली इस्तीफा : कांग्रेस की दिल्ली इकाई में गुटबाजी, बाबरिया के खिलाफ गुस्सा

तिहाड़ में CM केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की इजाजत

भारत यात्रा रद्द कर अचानक चीन पहुंचे टेस्ला के मालिक एलन मस्क, PM ली कियांग से की मुलाकात

प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो का मामला, इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

Lok Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा आरोप, दूसरे चरण से हताश PM मोदी फैला रहे डर

E mail में गोवा हवाई अड्डे पर बम रखा होने का किया दावा, सुरक्षा बढ़ाई

Weather Update: उत्तर से दक्षिण भारत तक भीषण गर्मी का तांडव, बंगाल में लू का अलर्ट

इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम का नामांकन वापस लेना जीतू पटवारी की बड़ी हार!

इंदौर लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लिया, मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका

पाकिस्तान में जज को ही कर लिया किडनैप, फिर ऐसे किया रिहा

अगला लेख