Dharma Sangrah

चीन ने क्‍यों अपने ही पत्रकारों को डाल दिया जेल में?

Webdunia
सोमवार, 22 फ़रवरी 2021 (18:17 IST)
चीन अपनी मनमानी के लिए जाना जाता है। लेकिन कई बार वो यह मनमानी अपने ही देश के लोगों के साथ करता है। हाल ही में उसने ऐसा ही कुछ किया है।

दरअसल, चीन ने गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों से हुई झड़प में अपने सिर्फ 4 सैनिकों के ही मरने की बात पिछले दिनों कही थी। चीन ने यह खुलासा भी 8 महीने बाद ही किया था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स से उलट उसने आंकड़ा काफी कम बताया था।

अब इस आंकड़े पर सवाल उठाने वाले अपने ही देश के तीन पत्रकारों को चीन ने अरेस्ट कर लिया है। चीनी अथॉरिटीज का कहना है कि पूछताछ के लिए इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 38 वर्षीय किउ जिमिंग भी हैं।

वह इकनॉमिक ऑब्जर्वर के साथ काम कर चुके हैं। चीन की ओर से सैनिकों के मारे जाने के आंकड़े रिलीज किए जाने के बाद शनिवार को उन्हें अरेस्ट किया गया। किउ पर आरोप है कि उन्होंने आंकड़ों पर सवाल उठाकर सेना की शहादत का अपमान किया है।

इससे पहले चीनी सेना ने आधिकारिक तौर पर बताया था कि इस झड़प में उसके 4 सैनिकों की मौत हुई थी और एक सैनिक की मौत बाद में हुई थी। बीते साल 15 जून को भारत और चीन की सेनाओं के बीच पूर्वी लद्दाख में झड़प हो गई थी।

इसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। उस वक्त चीनी सेना ने कोई आंकड़ा जारी नहीं किया था, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में 40 से 50 सैनिकों की मौत की बात कही गई थी। हालांकि चीन ने 8 महीने बाद मौत की बात तो स्वीकारी, लेकिन आंकड़ा सिर्फ 4 का ही दिया। चीन सरकार के इसी आंकड़े पर सवाल उठाते हुए किउ ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर टिप्पणी की थी और आंकड़ा कुछ ज्यादा होने की बात कही थी।

इसके अलावा किउ ने चीन सरकार की ओर 8 महीनों के बाद आंकड़ा जारी करने पर भी सवाल उठाया था। किउ ने लिखा था, 'भारत के नजरिए से देखें तो वे जीत गए और कीमत भी कम चुकाई।' शनिवार को उनकी गिरफ्तारी के बाद नानजिंग की पुलिस ने बताता कि शहीद हुए 4 सैनिकों के अपमान और गलत जानकारी देने का आरोप में उन्हें अरेस्ट किया गया है।

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें समाज में गलत प्रभाव डालने वाली जानकारी देने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। उनके अलावा रविवार को एक अन्य ब्लॉगर को बीजिंग से अरेस्ट किया गया है। वहीं 25 वर्ष के एक ब्लॉगर यांग को दक्षिण पश्चिमी सूबे सिचुआन से अरेस्ट किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख