डोभाल-वांग वार्ता के बाद चीन ने इस बात पर दिया जोर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024 (01:14 IST)
India-China relations News : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के चीनी विदेश मंत्री वांग ई के साथ वार्ता के एक दिन बाद चीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि बैठक के बाद दोनों देशों द्वारा जारी किए गए बयानों में बहुत समानता है, जो व्यापक आम सहमति को दर्शाता है। संबंधों को सामान्य बनाने के लिए बुधवार को डोभाल ने वांग ई के साथ महत्वपूर्ण वार्ता की थी।

डोभाल बृहस्पतिवार को भारत के लिए रवाना हुए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि सीमा मुद्दे के लिए विशेष प्रतिनिधियों- वांग और डोभाल ने सकारात्मक और रचनात्मक रुख के साथ सार्थक वार्ता की और चीन-भारत सीमा मुद्दे पर छह सूत्री सहमति पर पहुंचे।
ALSO READ: India-China : NSA डोभाल विशेष प्रतिनिधि वार्ता के लिए चीन में, उपराष्ट्रपति से की मुलाकात
उन्होंने कहा, दोनों पक्षों के बयानों का सार और तत्व बहुत हद तक समान हैं। लिन ने कहा कि दोनों देशों के मूल्यवान संसाधनों को विकास की दिशा में लगाना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना है कि सीमा से जुड़े प्रश्न को द्विपक्षीय संबंधों में उचित रूप से रखा जाए तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना जरूरी है।
 
डोभाल और वांग ई ने कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने, नदी से संबंधित आंकड़ों को साझा करने और सीमा व्यापार सहित सीमा पार सहयोग के लिए सकारात्मक दिशा पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक वार्ता की। विशेष प्रतिनिधि वार्ता तंत्र को पुनर्जीवित करने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 23 अक्टूबर को कज़ान में हुई बैठक में लिया गया था।
ALSO READ: यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों में भारत और चीन भी शामिल
इसके दो दिन पहले ही भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में डेमचोक और देपसांग में सेनाओं की वापसी के लिए समझौता किया था, जिससे क्षेत्र में चार साल से अधिक समय से जारी सीमा गतिरोध प्रभावी रूप से समाप्त हो गया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

NCRTC ने शुरू की महिला के लिए महिला द्वारा विशेष ई-बाइक टैक्सी सेवा, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा विकल्प

भारत पाकिस्तान संघर्ष की स्थिति में शशि थरूर को क्यों सताई चीन की चिंता?

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बलात्कार का आरोपी, 1 लाख का इनाम था घोषित

RBI ने रेपो रेट को 0.5 प्रतिशत घटाया, सस्ते होंगे होम लोन समेत सभी ऋण

Bengaluru Stampede : RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार

अगला लेख