एक और युद्ध की आशंका, चीन ने ताइवान की सीमा में भेजे 29 लड़ाकू विमान

Webdunia
शुक्रवार, 24 जून 2022 (18:00 IST)
Photo - Twitter
ताइपेई। ताइवान और चीन के बीच हालात नाजुक होते जा रहे हैं। ताइवान रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 29 चीनी फाइटर विमानों ने ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश किया। इन 29 विमानों में पनडुब्बी रोधी विमान, हवा में ईंधन भरने वाले विमान, एयर-टू-एयर मिसाइलों से लैस विमानों का शामिल होना इस बात का संकेत हो सकता है कि चीन ताइवान पर धावा बोलने की फिराक में है। इस घटना के बाद ताइवान की वायुसेना चीन की हर हरकत पर कड़ी नजर रख रही है। 
 
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस साल की शुरुआत के बाद ये देश के वायु क्षेत्र में प्रवेश करने वाले चीनी फाइटर जेट्स की तीसरी बड़ी संख्या है। पिछले एक महीने पहले भी चीन ने 30 लड़ाकू विमानों का बड़ा ताइवान के वायु क्षेत्र में भेजा था। 
 
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जवाबी कार्रवाई के तहत चीनी जेट्स को चेतावनी देते हुए खदेड़ दिया गया, जिसके बाद रेडियो पर चेतावनी जारी की गई है और बॉर्डर पर युद्धस्तरीय तैयारियों के लिए अत्याधुनिक वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली तैनात की गई है। 
 
चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी शुरू से ताइवान को अपने क्षेत्र के हिस्से के रूप में देखती आई है। दोनों देशों ने एक दूसरे पर कई प्रतिबंध लगाकर रखे हैं। चीनी रक्षा मंत्रालय अपने बयानों में कई बार ताइवान पर कब्जा करने के लिए सैन्य बल के इस्तेमाल से इंकार कर चुका है, लेकिन कुछ वर्षों से ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में लगातार युद्धक विमानों भेजकर ताइवान पर दबाव बनाने की कोशिश जरूर करता रहा है। 
 
अमेरिका, यूके सहित कई पश्चिमी देशों के रक्षा विशेषज्ञों ने चीन ताइवान के बीच के हालातों पर चिंता जाहिर करते हुए इसे एक और युद्ध का अंदेशा बताया है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख