बड़ी खबर, चांद पर रोबोट स्टेशन स्थापित करेगा चीन

Webdunia
बुधवार, 6 दिसंबर 2017 (09:53 IST)
बीजिंग। चीन चंद्रमा पर एक रोबोट स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रहा है ताकि वह पृथ्वी के एकमात्र उपग्रह के भूगोल पर बड़ा और व्यापक प्रयोगात्मक अनुसंधान कर सके।
 
पीकिंग विश्वविद्यालय में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रोफेसर जिआओ वीशिन ने बताया कि इस स्टेशन से पृथ्वी पर पत्थरों के नमूने लाने की लागत घट सकती है।
 
उन्होंने बताया कि एक सतत रोबोट स्टेशन चंद्रमा के भूगोल के अध्ययन को आगे बढ़ाने में सहायक होगा और उसके पास चन्द्रमा पर भेजे गए रोवरों की तुलना में बेहतर ऊर्जा दक्षता होगी क्योंकि स्टेशन एक बहुत बड़ा सौर ऊर्जा जनरेटर तैनात कर सकता है।
 
शंघाई में पूर्व में एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में योजना के बारे में घोषणा करने वाले अंतरिक्ष अधिकारियों के हवाले से सरकारी ग्लोबल टाइम्स ने खबर दी है कि स्टेशन से बड़े, अधिक जटिल अनुसंधान और प्रयोग किए जा सकते हैं।
 
चीन के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम में कई मानव मिशन, स्थायी अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण और मंगल ग्रह तक पहुंचना आदि शामिल हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख