चीनी सेना में भ्रष्टाचार खत्म करेगा इंस्पेक्टर

Webdunia
गुरुवार, 5 मई 2016 (14:25 IST)
बीजिंग। चीन की सेना में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए पहली बार इंस्पेक्टरों को तैनात किया गया है। सरकारी मीडिया ने गुरुवार को सेना में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए इंस्पेक्टरों की तैनाती की पुष्टि की है। हालांकि राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के मद्देनजर नागरिक विभागों में पहले से इंस्पेक्टरों को तैनात किया गया है।
 
जिनपिंग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का आह्वान किया था जिसके तहत उद्योग, सरकार तथा सेना के बड़े अधिकारियों को निशाना बनाया गया था। सेना ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया जिसमें सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के पूर्व उपाध्यक्ष ग्यो बॉक्सिओंग तथा शू काईहोउ समेत कई अधिकारियों के खिलाफ जांच की गई थी।
 
सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ नियुक्त इंस्पेक्टरों ने कल 2 दिन का प्रशिक्षण पूरा कर लिया। इन्हें 10 टीमों में बांटा गया, जो देश की विभिन्न सैन्य इकाईयों पर नजर रखेगी। इसमें नहीं बताया गया कि किन इकाइयों में इंस्पेक्टरों को तैनात किया गया है। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख