सावधान, अब 'डेथ जोन' में भी जासूसी कर पाएगा चीनी ड्रोन

Webdunia
मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017 (14:36 IST)
बीजिंग। चीन ने समुद्री सतह से करीब 20 किलोमीटर की ऊंचाई पर ‘डेथ जोन’ के निकट उड़ान भरने में सक्षम जासूसी ड्रोन का सफल परीक्षण किया है। मीडिया में मंगलवार को आई एक खबर में यह कहा गया है।
 
खबर के अनुसार, यह ड्रोन समुद्र तल से करीब 20 किलोमीटर की ऊंचाई पर अंतरिक्ष के करीब उड़ान भर सकेगा। इस क्षेत्र को विज्ञान में ‘डेथ जोन’ भी कहा जाता है क्योंकि हवा के बहुत कम दबाव और बेहद कम तापमान के कारण यहां उड़ान भरना मुश्किल होता है और बैटरी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बंद होने की पूरी आशंका होती है।
 
हांगकांग के अखबार ‘साऊथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ में प्रकाशित खबर के अनुसार, चीन में विकसित इस नए ड्रोन ने ‘डेथ जोन’ में आने वाली परेशानियों पर काबू पा लिया है। यह सैन्य खुफिया जानकारी एकत्र करने की दिशा में चीन की महत्वाकांक्षी योजना के लिए बहुत बड़ी सफलता है।
 
‘डेथ जोन’ से सैन्य खुफिया जानकारी एकत्र करना खुफिया एजेंसियों के लिए एक सपने जैसा था, लेकिन इतनी ऊंचाई पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की काम करने की सीमित क्षमता के कारण अभी तक यह संभव नहीं था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

अगला लेख