कांगो में 20 लाख बच्चे भुखमरी के कगार पर

Webdunia
शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (22:55 IST)
जेनेवा। मध्य अफ्रीकी देश कांगो में 20 लाख से अधिक बच्चे कुपोषण की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं और भुखमरी के कगार पर हैं। विश्व खाद्य कार्यक्रम के बेट्टिना लुइश्चर ने कहा कि भुखमरी के कगार पर पहुंचे 20 लाख बच्चों में से तीन लाख से अधिक कसई प्रांत के हैं।


संयुक्त राष्ट्र ने आज इस आशय की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि पीड़ितों को समय रहते मदद नहीं पहुंचाई गई तो स्थिति भयावह हो सकती है। संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता जेंस लाअर्क ने यहां बताया कि संरा के मानवाधिकार मामलों के प्रमुख मार्क लॉकॉक अगले सप्ताह कांगों में दानदाताओं से मुलाकात करेंगें, जहां कई इलाकों में स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।

लार्क ने कहा, 'हमारी डीआरसी (डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो) में बड़ी जिम्मेदारी है अब इस अभियान को सही दिशा देने का समय आ गया है।' विश्व खाद्य कार्यक्रम के बेट्टिना लुइश्चर ने कहा कि भुखमरी के कगार पर पहुंचे 20 लाख बच्चों में से तीन लाख से अधिक कसई प्रांत के हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

PoK लेने वाले थे, सीजफायर क्यों किया, अखिलेश यादव ने पूछे सरकार से कई सवाल

LIVE: प्रियंका गांधी का सवाल, पहलगाम हमला कैसे और क्यों हुआ?

असम CM हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला, पाकिस्तान के हित में काम करने का आरोप

अगला लेख