Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रूस में Corona का कहर, एक दिन में रिकॉर्ड 1000 से ज्यादा की मौत

दुनिया की महाशक्तियों में शुमार रूस इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहा है। यहां एक दिन 1000 से ज्यादा लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई।

Advertiesment
हमें फॉलो करें रूस में Corona का कहर, एक दिन में रिकॉर्ड 1000 से ज्यादा की मौत
, शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (21:33 IST)
मॉस्को। रूस में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 1 हजार 64 लोगों की मौत हुई जो महामारी के दौरान एक दिन की सर्वाधिक संख्या है।
 
सरकार के कोरोना वायरस कार्यबल की रिपोर्ट के मुताबिक देश में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 37 हजार 141 नए मामले आए। रूस में शुक्रवार को हुई 1,064 लोगों की मौत के साथ महामारी से देश में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 2 लाख 28 हजार 453 हो गई है, जो यूरोप में सबसे अधिक है।
 
रूस में कोविड-19 की खराब होती स्थिति के मद्देनजर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 30 अक्टूबर से सात नवंबर तक छुट्टी घोषित की है। रूस में पहले ही विस्तारित छुट्टी चल रही है। रूसी अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
 
सरकार ने स्थानीय अधिकारियों को अपने स्तर पर भी पाबंदियों को सख्त करने का आह्वान किया है। गौरतलब है कि रूस में गत कुछ हफ्तों से दैनिक संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है और पिछले सप्ताहांत पहली बार दैनिक मौतों की संख्या एक हजार के पार चली गई थी। रूस में टीकाकरण की दर निम्न है। रूस की 14.6 करोड़ आबादी में से अब तक केवल 4.5 करोड़ लोगों ने ही टीकाकरण कराया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोबरा ने बुजुर्ग को काटा, परिजनों ने सांप ढूंढने के लिए चलवा दी JCB (वीडियो)