Biodata Maker

मंत्रीजी ने यह क्‍या कह द‍िया…! ‘कोरोना वायरस आपकी बीवी की तरह है’

Webdunia
शनिवार, 30 मई 2020 (16:52 IST)
इंडोनेशियाई मंत्री के कोरोना वायरस की तुलना पत्नी के साथ करने वाले बयान पर जमकर हंगामा मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में आप इसे नियंत्रित करने का प्रयास करते हैं फिर आपको अहसास होता है कि आप नहीं कर सकते।

इंडोनेशिया के सुरक्षा मंत्री मोहम्मद महफूद एमडी ने कोरोना वायरस की तुलना पत्नी से कर डाली है। इससे सोशल मीड‍िया पर हंगामा मचा हुआ है। इंडोनेशिया की कई महिला संगठनों और सोशल मीडिया यूजर्स ने महफूद एमडी के इस्तीफे की मांग की है। मंत्री ने यह बयान एक यूट्यूब इवेंट के दौरान दिया था।
उन्होंने कहा था,

कल मुझे समुद्री समन्वय मंत्री से एक मीम मिला, जिसमें कहा गया था कि कोरोना वायरस आपकी पत्नी की तरह है। शुरुआत में आप इसे नियंत्रित करने का प्रयास करते हैं, फिर आपको अहसास होता है कि आप नहीं कर सकते। बाद में आप इसके साथ रहना सीखते हैं।

इस बयान के बाद इंडोनेशिया में बहस चल गई है। इसके साथ ही इंडोनेशियन वुमेन कोएलेशन की चीफ माइक वेराती तंगका ने महफूद एमडी पर निशाना साधा हैा। उन्‍होंने कहा कि-

उनके बयान से पता चलता है कि उन्हें कोरोना वायरस महामारी की गंभीरता और ग्रेविटी की समझ नहीं है।

दूसरी तरफ इंडोनेशिया की कई महिला संगठनों ने भी मंत्री से तत्काल माफी मांगने को कहा है।

इंडोनेशिया की मीडिया के अनुसार महफूद के इस बयान पर उनके कार्यालय ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इंडोनेशिया में कोरोना वायरस के 24 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 1496 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया में कोरोना वायरस के टेस्ट की रफ्तार दुनिया में सबसे कम है। जिसके कारण यहां संक्रमण के वास्तविक संख्या पर कई शोधकर्ताओं ने आश्चर्य जताया है। उनके अनुसार, अगर बड़े पैमाने पर टेस्ट किए जाएं तो अधिक संख्या में लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिलेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IRIS Dena : हिन्द महासागर में फंसे नाविकों की तलाश में जुटी Indian Navy, श्रीलंका के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन

Ali Khamenei के बेटे Mojtaba Khamenei क्या नपुंसक थे, WikiLeaks की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

5 दिन बाद अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत ने जताया शोक, विदेश सचिव ने श्रद्धांजलि रजिस्टर पर किए हस्ताक्षर

Hormuz Strait पर ईरान ने दी बड़ी खुशखबरी, चीन के लिए खोला रास्ता, क्या भारत को भी होगा फायदा

Iran War 2026 : ईरान- इजराइल कैसे बने एक-दूसरे के दुश्मन, कभी हुआ करते थे जिगरी दोस्त

सभी देखें

नवीनतम

अमरेली में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह: पंपों पर लगी लंबी कतारें, प्रशासन ने बताई सच्चाई

Weather Update : इन राज्‍यों में चढ़ने लगा पारा, यहां बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

असम में वायुसेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, दो पायलट की मौत, लापता हुआ विमान

देशभर में बम की झूठी धमकी देने वाले मास्टरमाइंड को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

गुजरात में भूकंप के झटके: कच्छ के भचाऊ में 3.4 की तीव्रता दर्ज, घरों से भागे लोग

अगला लेख