अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गिरे

Webdunia
शुक्रवार, 27 मार्च 2015 (11:34 IST)
अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में एक फीसदी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि यमन में चल रहे विवाद के कारण ये माना जा रहा था कि जल्द ही कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी लेकिन अमेरिकी कच्चे तेल की ज्यादा सप्लाई को देखते हुए कीमतों में कटौती देखने को मिली है। 
 
 
शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड मार्केट में एक बैरल तेल की कीमत रही 58.44 डॉलर जो कि पिछली कीमत से 0.75 डॉलर कम है। वहीं यूएस क्रूड की कीमत में भी 0.88 डॉलर की कमी देखने को मिली और यह 50.55 डॉलर प्रति बैरल पर रही। 
 
गोल्डमैन सैक्स ने इस संबंध में बयान जारी किया है कि यमन के जारी हालातों का अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि इसके लिए यूरोपीय देशों ने कड़े सुरक्षा के इंतजाम कर रखे हैं।  
 
वहीं, विशेषज्ञों ने कच्चे तेल की कीमतों में और भी कमी होने का अनुमान लगाया है। अगर ईरान दुनिया के छह शक्तिशाली देशों के साथ परमाणु समझौता करने को तैयार हो जाता है।

तो ईरान पर लगे कई सारे प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे। अगर समझौते के बाद ईरान का तेल अंतर्राष्ट्रीय तेल बाजार में आता है तो एकाएक तेल की कीमतें घटने लगेगी। इस समझौते को पूरा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च रखी गई है।    
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

Weather Update : राजस्थान-दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का अलर्ट, नजफगढ़ में पारा 47 के पार

ममता बनर्जी का दावा, 200 भी पार नहीं कर पाएगी BJP, सत्ता में आएगा विपक्षी गठबंधन

Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना का VIDEO, डीके शिवकुमार का नाम और 100 करोड़ की डील, आखिर क्या है सच

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक