Hanuman Chalisa

दाऊद की 'डी' कंपनी ने कई देशों में फैला लिया है जाल

Webdunia
शुक्रवार, 23 मार्च 2018 (10:32 IST)
वॉशिंगटन। भारत में भगोड़ा करार दिए गए डॉन दाऊद इब्राहीम के पाकिस्तान स्थित आपराधिक गुट 'डी' कंपनी ने कई देशों में अपने पैर पसार लिए हैं।
 
जॉर्ज मैसन यूनिवर्सिटी के सेचार स्कूल ऑफ पॉलिसी में प्रोफेसर डॉ. लुईस शेली ने अमेरिकी सांसदों को शुक्रवार को बताया कि भारत से संबद्ध पाकिस्तान स्थित आपराधिक- आतंकी समूह 'डी' कंपनी ने नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए कई देशों में पांव पसार लिए हैं और इसने एक शक्तिशाली संगठन का रूप ले लिया है। शेली ने दावा किया कि 'डी' कंपनी का जाल कई देशों में फैला हुआ है।
 
उन्होंने आतंकवाद और अवैध वित्त पोषण पर सदन की वित्तीय सेवाओं संबंधी समिति द्वारा आयोजित सुनवाई के दौरान कहा कि मैक्सिको के नशीले पदार्थों के संगठनों की तरह 'डी' कंपनी का जाल विभिन्न देशों में फैला है। वे हथियारों, नकली डीवीडी की तस्करी करते हैं और हवाला संचालकों की व्यापक व्यवस्था के जरिए वित्तीय सेवाएं मुहैया कराते हैं। 
 
'डी' कंपनी का मुखिया भारत में भगोड़ा करार दिया गया डॉन दाऊद इब्राहीम है। अपराध के बड़े मामलों और मुंबई जैसे स्थानों पर आतंकवादी हमलों के मामलों में भारत में वांछित दाऊद का डेरा अब पाकिस्तान के कराची शहर में है। अमेरिकी और भारतीय अधिकारियों ने यह दावा किया है। हालांकि पाकिस्तानी अधिकारी अपने देश में दाऊद के होने से इंकार करते रहे हैं।
 
दाऊद के खिलाफ भारत के अभियान को अमेरिका ने आखिरकार 2003 में माना। उस समय अमेरिका के राजकोष विभाग ने दाऊद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया जिसके तार अल कायदा से जुड़े हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने भी उस पर प्रतिबंध लगा रखे हैं। पाकिस्तान पर दाऊद को शरण देने की भारत की बात की पुष्टि करते हुए उस समय राजकोष विभाग ने कहा था कि दाऊद कराची में है और उसके पास पाकिस्तानी पासपोर्ट है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

सीनेट में ट्रंप को बड़ा झटका, हमले की धमकी पर ईरान से भी मिला करारा जवाब

सिर्फ 4 दिन पुरानी 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने इंस्टाग्राम पर BJP को कैसे छोड़ दिया पीछे?

LIVE: पश्चिम बंगाल के फाल्टा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

Top News : मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल, फाल्टा में रिवोटिंग

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

अगला लेख