मॉरीशस में मिले विमान के पंख के टुकड़े एमएच-370 के

Webdunia
शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016 (15:37 IST)
कुआलालंपुर। हिन्द महासागर में मॉरीशस द्वीप पर मिले विमान के पंख के टुकड़े की पहचान लापता मलेशिया एयरलाइंस के विमान उड़ान संख्या 370 के पंख के रूप में हुई है। मलेशिया एवं ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
पंख के फ्लैप का टुकड़ा मई में मिला था और इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो के विशेषज्ञों ने इसका विश्लेषण किया। ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो ऑस्ट्रेलिया के पश्चिम तट के निकट महासागर के दूरस्थ क्षेत्र में विमान की तलाश का नेतृत्व कर रहा है।
 
एजेंसी ने एक बयान में कहा कि जांचकर्ताओं ने पाया कि मलबे में मिला पंख लापता बोइंग-777 का हिस्सा है। मलेशिया के परिवहन मंत्री लियोन तियोंग लाई ने भी इस बात की पुष्टि की है।
 
मलेशिया के कुआलालंपुर से 8 मार्च 2014 को बीजिंग जा रहा विमान लापता हो गया था जिसमें 239 लोग सवार थे। इसके बाद से हिन्द महासागर की तटरेखाओं पर इस विमान के मलबे के कई टुकड़े बहकर आ चुके हैं।
 
अभी तक मलबे से मिली कोई भी वस्तु यह पता करने में मदद नहीं कर पाई है कि मुख्य मलबा जल के भीतर कहां स्थित है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

तेरहवीं के दिन प्रकट हो गए 'लापता' प्रयागराज के अड्‍डेबाज खूंटी गुरु

चीन को क्यों चुभ रही है नरेन्द्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती

Russian Beer कैन पर गांधी जी की फोटो, मचा बवाल, सोशल मीडिया पर गुस्‍से में भारतीय, जानिए क्‍या है विवाद?

अमेरिका में मोदी का मंत्र, मेक इंडिया ग्रेट अगेन

अमेरिका ने छेड़ा टैरिफ वॉर, क्या होगा भारत पर असर

सभी देखें

नवीनतम

UN जलवायु प्रमुख ने भारत को बताया सौर महाशक्ति, की भारत के प्रयासों की सराहना

हमास ने रिहा किए 3 इजराइली बंधक, 17 माह बाद मिली आजादी

SMVDU के दीक्षांत समारोह में बोले उपराष्ट्रपति धनखड़, राष्ट्रहित सबसे बड़ा व सर्वोपरि

उमा भारती का बड़ा बयान, अमेरिका से अवैध प्रवासियों को बेड़ियों में जकड़ कर भेजना क्रूर और शर्मनाक

राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं, AI में दूरगामी प्रगति की उम्मीद के साथ भविष्य में होंगे बड़े बदलाव

अगला लेख